फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के हाथ लगी एक और थ्रिलर सीरीज! 'आखिरी सच' की निर्माता के साथ फिर करेंगी काम

Thu, 08 Aug 2024 08:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 08 Aug 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia in talk to play lead role in thriller series Aakhri Sach producer Preeti Simoes karan johar
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म से जारी हुआ नया गाना 'आज की रात' में अपने डांस मूव्स के लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। इस बीच अभिनेत्री की अगली परियोजना पर नई जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अभिनेत्री जल्द ही नई सीरीज में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है।

Tamannaah Bhatia in talk to play lead role in thriller series Aakhri Sach producer Preeti Simoes karan johar
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

दरअसल, हाल ही में निर्माता प्रीति सिमोस ने एक और दिलचस्प वास्तविक जीवन के मामले पर आधारित एक आगामी वेब सीरीज के लिए करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया था और उन्होंने नई सीरीज की घोषणा की थी। हालांकि, इस सीरीज से जुड़ी अन्य बातें अभी गुप्त रखी गई हैं। वहीं अब चर्चा है कि सीरीज में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का चयन कर लिया गया है, वह कोई और नही, बल्कि तमन्ना भाटिया हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीति सिमोस इस प्रोजेक्ट में अभिनेत्री तमन्ना के साथ फिर से काम करेंगी। कथित तौर पर वे तमन्ना भाटिया को मुख्य भूमिका में पेश करने की योजना बना रही हैं।

Tamannaah Bhatia in talk to play lead role in thriller series Aakhri Sach producer Preeti Simoes karan johar
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तमन्ना शो के लिए निर्माताओं की पहली पसंद थीं। इससे पहले उन्होंने सीरीज 'आखिरी सच' में साथ काम किया था, जो काफी सफल परियोजना थी, इसलिए उन्होंने अपनी इस जोड़ी को फिर से बनाने के बारे में सोचा है। सीरीज को लेकर अन्य कलाकारों की कास्टिंग अभी चल रही है। इसके साथ ही वे पुरुष प्रधान भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय अभिनेता से बातचीत कर रहे हैं। एक बार जब सब कुछ तय हो जाएगा तो वे इस बात पर चर्चा करेंगे की सीरीज की शूटिंग कब करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia in talk to play lead role in thriller series Aakhri Sach producer Preeti Simoes karan johar
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

अगर यह रिपोर्ट सच साबित हुई तो यह प्रीति सिमोस और तमन्ना भाटिया का दूसरा सहयोग होगा। इससे पहले उन्होंने 'आखिरी सच' में साथ काम किया था, जो कुख्यात बुराड़ी मौतों पर आधारित थी। इससे पहले प्रीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के साथ इस सहयोग की घोषणा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा देते हुए इस सीरीज का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia in talk to play lead role in thriller series Aakhri Sach producer Preeti Simoes karan johar
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर दो कप की तस्वीर साझा की थी, जिनमें से प्रत्येक पर दोनों प्रोडक्शन हाउस के लोगों थे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'नई शुरुआत के लिए चियर्स। मेरे जन्मदिन पर एक विशेष समाचार साझा कर रही हूं। हम बेस्ट पार्टनर प्रोड्यूसर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी अगली कहानी का निर्माण कर रहे हैं। आने वाले कई और परियोजनाओं में से यह एक प्रोजेक्ट है। एक रोमांचक नया अध्याय, एक ऐसा मामला, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एक शानदार यात्रा की प्रतीक्षा है। कृपया हमें अपनी शुभकामनाओं से आशीर्वाद दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed