{"_id":"66d95aaeec2c9aac1a0c2d43","slug":"tamannaah-bhatia-trolled-on-wearing-revealing-outfit-in-radha-krishna-theme-photoshoot-deleted-pictures-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने राधा-कृष्ण फोटोशूट की तस्वीरें हटाईं, रिवीलिंग आउटफिट के चलते हुईं ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने राधा-कृष्ण फोटोशूट की तस्वीरें हटाईं, रिवीलिंग आउटफिट के चलते हुईं ट्रोल
Thu, 05 Sep 2024 12:47 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जहां एक तरफ ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए सराहना प्राप्त कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर वह ट्रोलिंग का भी शिकार हुईं। नेटिजन्स ने जमकर उनकी आलोचना की है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक मशहूर फैशन लेबल के लिए राधा-कृष्ण थीम पर फोटोशूट किया, जिसमें वह राधा बनी थीं। नेटिजन्स ने अभिनेत्री पर आरोप लगाया कि जिस उन्होंने राधा को गलत तरीके से पेश किया। हालांकि, आलोचनाओं के बाद अब तमन्ना ने उन तस्वीरों को हटा दिया है।
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह सब तब शुरू हुआ जब तमन्ना फैशन डिजाइनर करण तोरानी के अभियान 'लीला: द डिवाइन इल्यूजन ऑफ लव' में दिखाई दीं, जिसमें भगवान कृष्ण और राधा के बीच प्रेम के विभिन्न चरणों को दिखाया गया था। जहां एक तरफ उनकी इन तस्वीरों ने कुछ लोगों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं, सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए आलोचना भी की। यूजर्स ने तमन्ना और डिजाइनरों की जमकर आलोचना की, जिसके बाद उन्हें वह तस्वीरें हटानी पड़ी।
Jigra: 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है' के साथ जारी हुआ 'जिगरा' का नया पोस्टर, आलिया के बाद सामने आया वेदांग का लुक
Jigra: 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है' के साथ जारी हुआ 'जिगरा' का नया पोस्टर, आलिया के बाद सामने आया वेदांग का लुक
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा कि अपनी बिक्री के लिए हमारी प्यारी राधा रानी और श्री कृष्ण के सबसे शुद्ध रिश्ते को गलत तरीके से पेश करना बंद करो। वहीं, एक अन्य नेटिजन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें स्क्रीन पर राधा का किरदार निभाने के लिए 'रिवीलिंग' आउटफिट पहनने के लिए अभिनेत्री की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है।
Tamannaah Bhatia as Radha 🦚 pic.twitter.com/zZRtObFWgF
— 🅱️ 🇮🇳 (@BharathTweetz) August 24, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
जैसे ही ऑनलाइन बैकलैश और अभियान ने जोर पकड़ना शुरू किया, तमन्ना और लेबल तोरानी दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से फोटो और वीडियो हटा दिए।
View this post on Instagram
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म, ‘स्त्री 2’ में उन्हें एक विशेष भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में, उन्होंने ‘आज की रात’ गाने में अभिनय किया और उनके डांस ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। वहीं, वह जॉन अब्राहम की स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म ‘वेदा’ का भी हिस्सा थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
Tax Payer: विजय और अमिताभ को पछाड़ सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे बने किंग खान, सूची में दिखा बड़ा फेरबदल
Tax Payer: विजय और अमिताभ को पछाड़ सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे बने किंग खान, सूची में दिखा बड़ा फेरबदल