दो साल बाद सफल वेब शो 'तनाव' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। यह थ्रिलर कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह इजराइली सीरीज फौदा का रूपांतरण है। शो में मानव विज और अरबाज खान मुख्य भूमिका में हैं और यह सितंबर में रिलीज होने वाला है। शो के निर्माताओं ने अब शो के बारे में चर्चा बनाए रखने के लिए इसका प्रचार शुरू कर दिया है।
Tanaav 2: 'तनाव 2' के प्रचार में जुटी सीरीज की टीम, सुधीर मिश्रा और ई. निवास के साथ दिखे मानव विज-गौरव अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने सीरीज और इसकी कहानी के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान मानव विज, गौरव अरोड़ा, सत्यदीप मिश्रा, और निर्देशक सुधीर मिश्रा और ईश्वर निवास मौजूद रहे। 'तनाव 2' की टीम ने सीरीज के बारे में बात की। निर्देशक ने कहा कि तनाव का सीक्वल पहले भाग से ज्यादा अच्छा होगा। ऐसे में दर्शकों को तनाव 3 के लिए भी तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कश्मीर में इसकी शूटिंग करना बेहद दिलचस्प बात थी। उन्हें शुरू से ही कश्मीर पसंद है। मानव विज ने बताया कि इस बार सीरीज में नए किरदार की एंट्री हुई है, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा।
मुख्य भूमिकाओं में मानव विज और अरबाज खान के अलावा शो में गौरव अरोड़ा, एकता कौल, सत्यदीप मिश्रा, अर्सलान गोनी, सोनी राजदान, साहिबा बाली और दानिश हुसैन जैसे कलाकार भी हैं। सुधीर मिश्रा और ई. निवास द्वारा निर्देशित, तनाव सीजन 2 को अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।
इससे पहले तनाव सीजन 2 का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स सोनीलिव ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'आगे क्या होता है और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए क्या दांव पर लगा है? 'तनाव' सीजन 2 एक एक्शन से भरपूर वेब सीरीज है जिसमें बहादुरी, धोखे, लालच, प्यार और बदले की कहानियां शामिल हैं। पुरस्कार विजेता सुधीर मिश्रा और ई. निवास द्वारा निर्देशित 'तनाव सीजन 2' 12 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।