फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: यश की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनने की खबरों पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया क्रिप्टिक नोट

Fri, 26 Jul 2024 03:28 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 Jul 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria shares cryptic note to quash playing yash 2nd lover role in film toxic says all article are false
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम: @tarasutaria

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म की कास्ट अब तक पूरी तरह से तय नहीं हुई है, ऐसे में फिल्म में शामिल हो रहे कलाकारों के बारे में जानकारियां फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से कई अभिनेत्रियों का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है। हाल ही में तारा सुतारिया की फिल्म में शामिल होने की खबर तेजी से फैल रही थीं, अब इस पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।

Tara Sutaria shares cryptic note to quash playing yash 2nd lover role in film toxic says all article are false
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की दूसरी प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अब इस किरदार को निभाने की अफवाह के बीच तारा ने क्रिप्टिक नोट साझा किया है। इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए तारा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक गुप्त नोट लिखा। नोट में उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में एक प्रोजेक्ट और उनके बारे में प्रकाशित सभी लेख सच नहीं हैं।

Tara Sutaria shares cryptic note to quash playing yash 2nd lover role in film toxic says all article are false
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम: @tarasutaria

आज शुक्रवार, 26 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तारा ने लिखा, 'सभी को नमस्कार, पिछले कुछ दिनों में एक प्रोजेक्ट और मेरे बारे में जो लेख जारी किए गए हैं, वे झूठे हैं और मैंने उन्हें साझा नहीं किया है।' अभिनेत्री ने कहा, 'जब भी साझा करने के लिए कुछ होगा, मैं इसे आप सभी के साथ साझा करूंगी। मेरा प्यार हमेशा। कोई भी किसी से पीछे नहीं है।' इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria shares cryptic note to quash playing yash 2nd lover role in film toxic says all article are false
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

दरअसल, वायरल खबरों में कहा गया था कि टॉक्सिक में तारा, यश की दो प्रेमिकाओं में से एक के रूप में नजर आएंगी, दूसरी प्रेमिका कियारा आडवाणी होंगी। हालांकि, अब तारा ने इन अफवाहों का खंडन किया है। वहीं कथित तौर पर बहुभाषी और बड़े बजट की इस फिल्म में नयनतारा भी यश की बहन की भूमिका में होंगी और हुमा कुरैशी नकारात्मक किरदार में होंगी। ड्रग माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Tara Sutaria shares cryptic note to quash playing yash 2nd lover role in film toxic says all article are false
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @thenameisyash

दिसंबर 2023 में यश ने फिल्म का एलान एक प्रोमो साझा करके किया था। साथ ही उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, ''आप जो खोज रहे हैं, वह आपको खोज रहा है'- रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा।' फिल्म की शूटिंग साल के अंत एक जारी रहेगी। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है और केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश की 19वीं फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed