फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'हनुमान', रिलीज में लगातार हो रही देरी पर निर्माताओं ने मांगी माफी

Fri, 15 Mar 2024 01:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Mar 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
Teja Sajja hanuman to release on ott on 16 march on JioCinema Zee5 Prasanth Varma issues statement over delay
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' आखिरकार अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' की कई बार ओटीटी रिलीज की घोषणा हुई, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों के कारण इसमें हर बार देरी हुई। इसके ओटीटी प्रीमियर से पहले निर्देशक प्रशांत वर्मा ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज में देरी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी। फिल्म निर्माता ने वादा किया कि उनकी टीम प्रशंसकों के लिए सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

Teja Sajja hanuman to release on ott on 16 march on JioCinema Zee5 Prasanth Varma issues statement over delay
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

संक्रांति 2024 पर रिलीज हुई 'हनुमान' इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज में कुछ दिक्कतें आई हैं। पहले यह फिल्म आठ मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब तेजा सज्जा की 'हनुमान' 16 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर हिंदी वर्जन और जी5 पर सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में  रिलीज होगी।
Kiran Rao: 'लगान' की शूटिंग के दौरान किरण को खुद पर हो रहा था संदेह, बोलीं- टोस्ट बनाने के लिए नहीं किया था...

Teja Sajja hanuman to release on ott on 16 march on JioCinema Zee5 Prasanth Varma issues statement over delay
प्रशांत वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, ओटीटी रिलीज से पहले प्रशांत वर्मा ने प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हनुमान ओटीटी स्ट्रीमिंग में देरी जानबूझकर नहीं की गई थी। हम चीजों को सुलझाने और फिल्म को जल्द से जल्द आपके पास लाने के लिए चौबीसों घंटे अथक प्रयास कर रहे हैं। हमारा इरादा हमेशा आपको सर्वश्रेष्ठ के अलावा कुछ नहीं देना है। कृपया समझने की कोशिश करें और हमारा समर्थन करना जारी रखें। धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja hanuman to release on ott on 16 march on JioCinema Zee5 Prasanth Varma issues statement over delay
फिल्म हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

जियो सिनेमा पर 'हनुमान' के हिंदी डब वर्जन का प्रीमियर 16 मार्च को रात आठ बजे से होगा। जी5 ने सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं के लिए भारी कीमत पर स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए थे। फिल्म की कहानी की बात करें तो 'हनुमान' एक सुपरहीरो फिल्म है, जो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसे अंजनाद्रि के काल्पनिक स्थान के लोगों को बचाने के लिए भगवान हनुमान की शक्ति मिलती है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है और प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त है।
Jaya Bachchan: आलोचनाओं की वजह से जया ने लिखना बंद किया, बोलीं- मुझे अपनी काबिलियत पर संदेह होने लगा था

विज्ञापन
Teja Sajja hanuman to release on ott on 16 march on JioCinema Zee5 Prasanth Varma issues statement over delay
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी, विजय राय और वेनेला किशोर सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हनुमान' 40 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई थी और इसने दुनिया भर में 330 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
Thursday Box Office: शैतान की कमाई में गिरावट जारी, 21वें दिन भी दर्शक जुटाने में कामयाब रही आर्टिकल 370

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed