फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामानंद सागर के राम को टक्कर दे पाए सिर्फ बीआर चोपड़ा के राम, तब स्मृति ईरानी बनी थीं सीता

Tue, 07 Apr 2020 08:29 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 07 Apr 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
33 years of Ramanand Sagar Ramayan many people played Ram character Smiti Irani also played Sita role
Ramayan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

भारत में अस्सी-नब्बे के दशक को बदलाव के दौर के रूप में देखा जाता है।  इस दौरान लोगों को एक नई दुनिया देखने को मिली। इसी दुनिया के सामानांतर चलते हुए भारत भी काफी बदल चुका है।  इस दौर में देश को सबसे मशहूर शो रामायण मिला। आज तकरीबन तीस साल बाद भी इसका करिश्मा बरकरार है। कहा जाता है कि उस समय ऐसे हालात थे कि रामायण के प्रसारण के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे। गुजरे जमाने से लेकर आज तक जब भी टीवी पर रामायण का प्रसारण हुआ लोगों की नजरें राम और रावण का पीछा करती नजर आईं। सच और झूठ की इस लड़ाई में दोनों की ही अपनी विचारधारा थी जिसे लेकर युद्ध हुआ और राम ने रावण का संहार किया। आज हम आपको पिछले 33 सालों में राम और रावण के किरदार निभाने वाले मुख्य कलाकारों से अवगत कराने जा रहे हैं।

33 years of Ramanand Sagar Ramayan many people played Ram character Smiti Irani also played Sita role
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामायण (1987)
रामानंद सागर की यह रामायण आज तक टीवी पर सबसे अधिक पसंद की गई रामायण में एक है। इस शो में राम का किरदार अरुण गोविल तो वहीं रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी ने आंतक मचाया था। सीता का किरदार दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और हनुमान का किरदार दारा सिंह निभाया करते थे। इस शो को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि इसके प्रसारण के समय सड़कें खाली हो जाया करती थी। इस शो 82 प्रतिशत व्यूअरशिप हुआ करती थी। आज भी इस शो का लेकर ऐसा उत्साह है कि तकरीबन 30 साल बाद भी लोग इसे अपने परिवार के साथ बैठकर देखते हैं।

33 years of Ramanand Sagar Ramayan many people played Ram character Smiti Irani also played Sita role
Ramayan B R Chopra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

रामायण (2001-2002)
बलदेव राज चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बने इस शो में नितीश भारद्वाज ने राम का किरदार तो वहीं सुरिंदर पाल ने रावण का किरदार निभाया था। जी टीवी के इस शो में स्मृति ईरानी ने सीता का किरदार तो गजेन्द्र चौहान ने दशरथ का किरदार निभाया। इसे पिछली रामायण की तरह शोहरत तो नहीं मिल पाई थी हालांकि इसे भी लोगों द्वारा प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
33 years of Ramanand Sagar Ramayan many people played Ram character Smiti Irani also played Sita role
Narendra Jha Raavan - फोटो : file photo

रावण (2005)
इस शो में राम का किरदार दिवाकर पुंडीर ने तो वहीं रावण के रूप में नरेन्द्र झा नजर आए। साल 2006 में जी टीवी पर टीवी सीरियल रावण की शुरुआत हुई। यह शो रामायण पर ही आधारित था लेकिन इसे रावण के दृष्टिकोण से बनाया गया था। कुल मिलाकर इस शो में दर्शकों को यह देखने को मिला था कि आखिर रावण, लंकापति रावण कैसे बना। कैसे शिवभक्त होते हुए भी उसके अंदर अहंकार ने घर कर लिया। कैसे वह दूसरों पर अत्याचार करने लगा। शो में रावण की मनोदशा के बारे में विस्तार से देखने को मिलता था। इस शो का निर्देशन रंजन सिंह ने किया था। इस शो के तीन सीजन प्रसारित किए गए जिसके कुल 105 एपिसोड्स थे। इस शो ने तकरीबन दो साल तक लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
33 years of Ramanand Sagar Ramayan many people played Ram character Smiti Irani also played Sita role
Ramayan Gurmeet - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

रामायण (2008)
नए कलेवर के साथ बनाई गई इस रामायण में गुरमीत चौधरी जहां राम के किरदार में तो वहीं अखिलेश मिश्रा ने रावण का रोल प्ले किया था। इस रामायण को खुद रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था। लोगों के द्वारा यह रामायण पसंद तो की गई लेकिन पिता द्वारा हासिल की शोहरत के तुलना में यह रामायण वैसा कमाल नहीं दिखा सकी। शो में गुरमीत से लेकर अखिलेश मिश्रा के अदाकारी को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed