फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज नए हथकंडे अपनाने के बाद भी जानिए क्यों फ्लॉप हो रहा बिग बॉस 12, ये हैं 5 सबसे बड़े कारण

Tue, 30 Oct 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
5 biggest reason behind bigg boss 12 flopped
bigg boss - फोटो : bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और हाथापाई के लिए भले ही ना जाना जाता हो लेकिन जब तक शो में ऐसी कोई भी चीज देखने को नहीं मिलती तो दर्शक परेशान हो ही जाते हैं क्योंकि बिग बॉस एक्शन और रिएक्शन का ही गेम है। लेकिन शो के सीजन 12 में ना तो एक्शन देखने को मिल रहा है और ना ही रिएक्शन। ऐसे में सीजन 12 फ्लॉप साबित हो रहा है..चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ढीली पड़ रही है गेम...

5 biggest reason behind bigg boss 12 flopped
bigg boss - फोटो : bigg boss

शो में दिलचस्पी बढ़ाने में किचन काफी मायने रखता है। क्योंकि पिछले कई सीजन्स में किचन की खास पहचान दिखाई गई है जिसमें बात-बात पर लड़ाई हो जाया करती थी लेकिन करेंट सीजन में कौन किचन में क्या कर रहा है दर्शकों को पता ही नहीं चल रहा है। फिलहाल दीपिका के हाथ में ये बड़ी जिम्मेदारी थी जो अब वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली मेघा को मिल गई है। 

5 biggest reason behind bigg boss 12 flopped
arshi khan

बता दें कि इस बार शो में किसी विवादित हस्ती के नजर ना आने से भी लोग इस सीजन को नकार रहे हैं। क्योंकि शो के पिछले सीजन में राखी सावंत, कमाल आर खान, वीना मलिक, स्वामी ओम, राजा चौधरी और अर्शी खान जैसे कंटेस्टेंट्स ने शो में बड़ा बखेड़ा किया था जिसके चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ था और शो टीआरपी में टॉप पर चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 biggest reason behind bigg boss 12 flopped
bigg boss

सीजन 12 के दिन ब दिन फ्लॉप होने की एक वजह यह भी है कि शो में इस बार कपल कहीं नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कपल के बीच होने वाली प्राइवेट बातें और इंटीमेट सीन शो को टीआरपी में टॉप पर ले जाते हैं। बात करें पिछले सीजन की तो प्रिंस नरुला-युविका चौधरी, अली मर्चेट- सारा खान, वीना मलिक-अश्मित पटेल, राजा चौधरी- संभावना सेठ और सीजन 11 में पुनीश-बंदगी ने घर का माहौल गरम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
5 biggest reason behind bigg boss 12 flopped
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि शो को तकरीबन एक महीना से भी ज्यादा हो गया है और घर में हुए अबतक 8 से 10 टास्क में घरवालों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। टास्क में किसी भी घरवालें की रणनीति मजबूत नजर नहीं आती है। एक तरह से घर में विकास गुप्ता जैसे मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट की कमी सबसे ज्यादा खल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed