फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abdu Rozik: अब्दु की शादी में सलमान बनेंगे स्पेशल गेस्ट, सिंगर का खुलासा, बोले-बड़े भाईजान के आने का इंतजार है

Fri, 17 May 2024 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 May 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
Abdu Rozik says Salman Khan called to congratulate me on my engagement talking dealing with trolls
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अब्दु रोजिक एक पारिवारिक व्यक्ति बनने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 16 के प्रतियोगी ने हाल ही में घोषणा की कि उनकी सगाई हो गई है, और अब अफवाह है कि वह खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में भाग लेंगे। सगाई के बाद सोशल मीडिया पर अब्दु को काफी ट्रोल किया गया, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब हाल में, सिंगर ने बताया कि सगाई के बाद सलमान खान ने उन्हें फोन कर के शुभकामनाएं दी थीं।

Abdu Rozik says Salman Khan called to congratulate me on my engagement talking dealing with trolls
अब्दु रोजिक - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अब्दु ने अपनी मंगेतर को लेकर के बारे में बताते हुए कहा, “वह शारजाह में अपने परिवार के साथ रहती है, अच्छी बातचीत करती हैं और बहुत अच्छी इंसान हैं। अमीरा बहुत दयालु, समझदार हैं। हम दुबई में एक इटालियन रेस्तरां में मिले थे' अब्दु ने आगे कहा , ''जब हमने एक-दूसरे से बात की, तो मुझे लगा कि उनमें वे सभी गुण हैं, जो मैं एक पत्नी में चाहता था। कुछ महीनों के बाद, मैंने अपनी भावनाएं उन्हें बताई और उनसे कहा कि मैं उनसे शादी करना चाहता हूं और वह मान गईं।”

Abdu Rozik says Salman Khan called to congratulate me on my engagement talking dealing with trolls
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु ने साझा किया कि अमीरा ने जिस तरह से उन्हें समझा वह पसंद आया। अब्दु ने कहा, "मुझे हर समय उनकी तारीफ करना अच्छा लगता है और वह कहती है, जब मैं उन्हें हंसाता हूं तो उन्हें अच्छा लगता है। मैं सिर्फ सबसे अच्छा पति बनना चाहता हूं।" अब्दु 7 जुलाई को शारजाह में होने वाली शादी का इंतजार कर रहे हैं। वह कहते हैं, ''हम अपने परिवार वालों के साथ शादी का जश्न मनाना चाहते हैं, इसलिए मैं भारत से अपने सभी दोस्तों को आमंत्रित करूंगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Abdu Rozik says Salman Khan called to congratulate me on my engagement talking dealing with trolls
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु की अतिथि सूची में सलमान खान भी शामिल हैं। सिंगर ने आगे बताया, "जैसे ही सलमान भाई ने खबर सुनी, उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपनी शादी में अपने बड़े भाईजान के आने का इंतजार कर रहा हूं।"

विज्ञापन
Abdu Rozik says Salman Khan called to congratulate me on my engagement talking dealing with trolls
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स को जवाब देते हुए अब्दु का कहना है कि उन्हें 'दुख होता है' कि लोग गलत सोचते हैं। उन्होंने कहा, “क्या लोग सोचते हैं कि मैं शादी नहीं कर सकता? मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है, मैं कमाता हूं और अपने परिवार का ख्याल रखता हूं। मैं भी खुश रहने का हकदार हूं।

Silk: 'सिल्क: स्पाइडर सोसाइटी' सीरीज को लगा बड़ा झटका, अब अमेजॉन पर नहीं होगी प्रसारित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed