फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokahnde: मंदिर में शॉर्ट्स पहन कर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-ऐसे कपड़े क्यों पहने?

Thu, 16 May 2024 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 May 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande slammed For Visiting Mumbai Temple Wearing Shorts actress videos goes viral on Internet
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस बीच उनके वेब शो का भी एलान हो गया है। अंकिता संदीप सिंह के वेब शो में नजर आएंगी। इसमें वह 'आम्रपाली' की भूमिका निभाएंगी। अंकिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अंकिता अक्सर मीडिया में भी स्पॉट होती रहती हैं। अब हाल ही में, अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

Ankita Lokhande slammed For Visiting Mumbai Temple Wearing Shorts actress videos goes viral on Internet
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री और 'बिग बॉस 17' फेम अंकिता लोखंडे को हाल ही में, मुंबई में घूमते हुए देखा गया और उन्हें पैपराजी को यह बताते हुए देखा गया कि वह एक मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद घर लौट रही हैं। हालांकि, नेटिजंस ने मंदिर में पहने गए कपड़ों को लेकर अभिनेत्री की खूब आलोचना की है।

Ankita Lokhande slammed For Visiting Mumbai Temple Wearing Shorts actress videos goes viral on Internet
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इसमें अंकिता को एक ओवर साइज टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है। जैसे ही पैप्स ने अभिनेत्री को घेर लिया और उनकी हाथ की चोट के बारे में पूछा, अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना गया, "अरे जाने दो यार, मंदिर आई हूं मैं"।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande slammed For Visiting Mumbai Temple Wearing Shorts actress videos goes viral on Internet
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता की इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस ने उनसे मंदिर में शॉर्ट्स पहनने पर सवाल उठाया। एक यूजर ने लिखा "मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर कौन आता है?" जबकि दूसरे ने लिखा, "शॉर्ट्स पहन के मंदिर, वाह!" एक और यूजर ने लिखा, "यह पहले से ही पागल थीं या उनको बिग बॉस न जीतने का सदमा लग गया है, जो ऐसी हरकतें करती रहती हैं।"

विज्ञापन
Ankita Lokhande slammed For Visiting Mumbai Temple Wearing Shorts actress videos goes viral on Internet
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने यमुना बाई का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' की 'मंजू माई' बिखेरेंगी कान में जलवा, बोलीं- ये मेरे जीवन का एक खूबसूरत पल है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed