सीआईडी एक ऐसा शो था जिसने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि ये शो कई लोगों के लिए प्रेरणा बना। बच्चों से लेकर बड़े तक हर दर्शक ने इस शो को बहुत सराहा। शो के हर किरदार को लोगों का बहुत प्यार मिला। भारतीयों के लिए यह शो थ्रिलर और क्राइम शोज की पहली सीढ़ी थी। 1998 में शुरू हुए इस शो ने 22 सालों तक अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद प्रशंसक काफी निराश हो गए थे। सीआईडी ने लोगों के दिलों के साथ-साथ दर्शकों के घरों में भी एक खास जगह बनाई है। 1000 से अधिक इसके एपिसोड है।
टीवी स्टार्स: एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेते थे सीआईडी के कलाकार, एसीपी की फीस भी सुन लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीपी प्रद्युमन
एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवजी साटम कई टेलीविजन और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन एसीपी प्रद्युमन बनकर उन्होंने घर-घर में पहचान पाई है। इस शो में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। शो के लिए इस अभिनेता ने अच्छी-खासी फीस ली। प्रति एपिसोड के लिए शिवाजी साटम 1 लाख रुपए की फीस लेते थे।
दया
दया की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का असली नाम दयानन्द शेट्टी है। लेकिन वो घर-घर में दया के नाम से ही मशहूर हैं। सीआईडी में दया ने एक बहुत ही अहम भूमिका निभाई। शो में लंबे चौड़े कद काठी वाले दया ने कई दरवाजे तोड़े। आज भी जब वो किसी फिल्म या शो में दिखाई देते हैं तो लोगों के मन में उनके किरदार की सारी यादें ताजा हो जाती हैं। दया रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 2 में भी दया की भूमिका निभा चुके हैं। दरवाज़ा तोड़ने में माहिर इंस्पेक्टर दया एक एपिसोड के लगभग 80 हजार से 1 लाख तक चार्ज करते थे।
अभिजीत
एसीपी प्रद्यूमन के बाद इस शो में अगर कोई सबसे दिमाग वाला किरदार था तो वो था अभिजीत का। इस शो में आदित्य श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाई थी। आदित्य श्रीवास्तव एक टेलीविजन, फिल्म और थिएटर कलाकार हैं। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, सत्या, गुलाल और लक्ष्य सहित कई फिल्मों में काम किया है। सीआईडी में काम करने के लिए अभिजीत उर्फ आदित्य प्रति एपिसोड के लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपए लेते थे।
डॉ तारिका
इस शो में डॉ सालुंके की असिस्टेंट डॉ तारिका की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा मसुले को आज हर कोई जानता है। श्रद्धा मसुले पेशे से एक मॉडल हैं और साथ ही टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं। सीआईडी में उन्होंने सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी। श्रद्धा मसुले एक एपिसोड के लिए 40 हजार लेती थीं।