महाभारत में कन्हैया ने अपनी लीलाएं दिखानी शुरू कर दी हैं। शिशुपाल की मां से किए वायदे के मुताबिक उसके सौ अपराध पूरे होने पर ही कृष्ण ने सुदर्शन चक्र का आह्वान किया। लेकिन, इस रोल के लिए अभिनेता नीतीश भारद्वाज की दिलचस्पी ही नहीं थी। वह तो महाभारत में कुछ और ही बनना चाहते थे। लेकिन, विधि का विधान रहा कि विदुर और नकुल के रोल का ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें युगदृष्टा श्रीकृष्ण का रोल मिला। छोटे परदे पर कृष्ण की छवि नीतीश भारद्वाज के हाव भाव में घुल मिल चुकी है। लेकिन, दर्शकों के मनोरंजन के लिए कृष्ण बनने वाला वह अर्जुन के अकेले सारथी नहीं हैं। चलिए आज हम आपकी भेट कराते हैं छोटे परदे के 10 मनमोहनों से। किस्सा अभी से शुरू करते हैं और फिर सबसे पीछे तक ले जाते हैं। मतलब कि आपको धारावाहिकों में कृष्ण की क्रोनोलॉजी भी समझाते हैं।
बी आर चोपड़ा के कृष्ण को रामानंद सागर के इन कृष्णा से मिली थी टक्कर, ये हैं टीवी के टॉप 10 कन्हैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकार : सुमेध मुद्गलकर
धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018)
स्टार नेटवर्क पर दो साल से प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है। इस शो में सुमेध मुद्गलकर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना की वजह से फिलहाल रिपीट टेलीकास्ट हो रहे इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को केंद्र में रखकर बनाया गया है। कमाल की बात तो यह है कि इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभा रहे हैं।
कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह
धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017)
वर्ष 2017 से अभी तक चले आ रहे इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने खुद की पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।
धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015)
इस शो को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक टीवी पर चला।
कलाकार : सौरभ पांडे
धारावाहिक : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)
ज्यादातर पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिकों का निर्माण करने वाले सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने इस शो की रचना की। इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए। हालांकि उनकी कहानी को इस शो में प्रमुखता से नहीं परोसा गया।