फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामानंद सागर की रामायण में 'राम' बने थे अरुण गोविल, यूपी से है ये कनेक्शन

Sun, 19 Apr 2020 07:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 19 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Arun Govil Biography Know About Wife Children Grandchildren and Siblings of Ram From Ramayan
अरुण गोविल - फोटो : Social Media

रामानंद सागर निर्मित 'रामायण' का जब से दोबारा प्रसारण शुरू हुआ। तभी से सबके मन में इसके हर एक किरदार के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई। 90 के दशक की रामायण को आज भी काफी पसंद किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू किया गया था जिसने दूरदर्शन की टीआरपी को एक बार फिर से टॉप पर पहुंचा दिया। वहीं इन दिनों इस टेलीविजन सीरियल में भगवान 'राम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल के बारे में जानने के लिए उनके फैन्स काफी इच्छुक हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे अरुण गोविल के परिवार और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Arun Govil Biography Know About Wife Children Grandchildren and Siblings of Ram From Ramayan
अपने भाई-बहनों के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को मेरठ के एक अग्रवाल परिवार में हुआ था। अरुण के पिता का नाम श्री चंद्रप्रकाश गोविल था। उनके पिता एक सरकारी अफसर थे। अरुण की मां का नाम शारदा देवी था। शारदा देवी एक हाउस वाइफ थीं। अरुण गोविल के पांच भाई और दो बहनें थीं। सभी भाई बहनों के बीच बहुत प्रेम था। अरुण की पूरी पढ़ाई मेरठ के ही चौधरी चरण सिंह कॉलेज से हुई है। इसके बाद वो अपना करियर बनाने मुंबई जा पहुंचे। 

Arun Govil Biography Know About Wife Children Grandchildren and Siblings of Ram From Ramayan
भाभी तबस्सुम के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media

अरुण मुंबई में काफी समय तक अपने बड़े भाई विजय गोविल के साथ रहे। यहां अरुण के पास अपना करियर बनाने का समय था। अरुण के पास दो रास्ते थे पहला रास्ता था कि वो अपने भाई के बिजनेस में हाथ बटाएं जो कि बेहद ही सीधा और सरल रास्ता था। दूसरा रास्ता था अपनी भाभी तबस्सुम की तरह कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का, जो कि थोड़ी कठिन राह थी। लेकिन अरुण ने यहां दूसरा रास्ता चुना। बता दें कि अरुण गोविल की भाभी तबस्सुम फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। तबस्सुम ने सालों तक बॉलीवुड में अपना योगदान दिया है। हालांकि इस बारे में अरुण के फैन्स नहीं जानते थे कि उनका और तबस्सुम का इतना गहरा रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Govil Biography Know About Wife Children Grandchildren and Siblings of Ram From Ramayan
पत्नी श्रीलेखा के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media

मुंबई आने के बाद अरुण ने पहली फिल्म सन 1977 में 'पहेली' की थी। हालांकि इस फिल्म में अरुण का साइड रोल था। लेकिन अगली ही फिल्म 'सावन को आने दो' में उन्हें लीड रोल मिल गया और यहां से अरुण के करियर की गाड़ी चल पड़ी। फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए अरुण को श्रीलेखा से प्यार हो गया और दोनों ने 1979 में शादी कर ली। अरुण की पत्नी श्रीलेखा भी अभिनय की दुनिया से ही ताल्लुक रखती थीं। शादी से पहले श्रीलेखा ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वैसे वो एक थियेटर आर्टिस्ट थीं।

विज्ञापन
Arun Govil Biography Know About Wife Children Grandchildren and Siblings of Ram From Ramayan
अपने परिवार के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media

श्रीलेखा से शादी के बाद अरुण के दो बच्चे हुए। बेटी सोनिका गोविल और बेटा अमल गोविल। अरुण गोविल अब केवल पिता ही नहीं बल्कि दादा भी बन गए हैं। अरुण गोविल की बहू का नाम दिव्या है। अरुण के बेटे अमल के भी दो बच्चे हैं। बेटा आर्यवीर और बेटी आर्याना। अरुण गोविल अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जीते हैं। रामायण के दोबारा प्रसारण के दौरान अरुण की परिवार के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें उनका पूरा परिवार साथ में बैठकर रामायण देख रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed