{"_id":"5c447113bdec22735f52da8d","slug":"actress-and-khatron-ke-khiladi-9-contestant-jasmin-bhasin-on-bold-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खतरों के खिलाड़ी' की इस कंटेस्टेंट ने बोल्ड सीन पर किया खुलासा, बोलीं- 'जब मेरे पैरेंट्स ऐसे सीन..'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'खतरों के खिलाड़ी' की इस कंटेस्टेंट ने बोल्ड सीन पर किया खुलासा, बोलीं- 'जब मेरे पैरेंट्स ऐसे सीन..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कलर्स पर आने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 (Katron Ke Khiladi 9) को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। टीआरपी की लिस्ट में ये शो टॉप पर बना हुआ है। दिल से दिल तक (Dil Se Dil Tak) सीरियल से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : file photo
जैस्मिन को कई डेली सोप और वेब सीरीज का ऑफर मिल रहा है। वो कोई भी प्रोजेक्ट चुनते हुए अपना कंफर्ट जोन सबसे पहले देखती हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 'चुनौतियों का सामना करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन बोल्ड सीन से मैं दूर ही रहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : file photo
जैस्मिन आगे कहती हूं कि 'ऐसे सीन जो मेरे पैरेंट्स सहज होकर नहीं देख सकते उनसे मैं दूरी बना लेती हूं। जिन चीजों पर मुझे भरोसा नहीं उन्हें मैं बिल्कुल नहीं करतीं। कभी बोल्ड सीन के ऑफर मुझे मिले तब भी मैं उनसे दूरी बना लूंगी।'
4 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन ने कुछ समय पहले खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। जैस्मिन भसीन ने कहा, 'मैं ऑडिशन देने के लिए गई थी। डायरेक्टर और मेरी बातचीत शुरू होती है। वह मुझसे कहते हैं कि आप एक एक्ट्रेस बनने के लिए किस हद तक जा सकती हैं। मैं यह बात सुनकर थोड़ा सा डर जाती हूं। फिर उन्होंने मुझसे कहा, मैं तुमको बिकनी में देखना चाहता हूं। मुझे यह महसूस हो रहा था कि यहां पर कुछ गलत है। मैंने कहा रोल में तो इस तरह की कोई डिमांड नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Jasmin Bhasin
- फोटो : file photo
जैस्मिन ने आगे बताया, 'डायरेक्टर कहता हैं कि मैं तो बस तुम्हारी बॉडी और लुक्स को देखना चाहता हूं। उस समय मैंने बहुत सोच समझकर काम लिया। मैंने उनसे कहा कि अभी मैं ऑडिशन देने की स्थिति में नहीं हूं। उसके बाद मैं वहां से निकल गई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X