{"_id":"5cb81696bdec2214450238fa","slug":"actress-rekha-will-sing-a-song-in-reality-show-rising-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राइजिंग स्टार 3 के मंच पर फिर गूंजेगा 'सलाम ए रेखा', लंबे अरसे के बाद सुनाएंगी ये गाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राइजिंग स्टार 3 के मंच पर फिर गूंजेगा 'सलाम ए रेखा', लंबे अरसे के बाद सुनाएंगी ये गाना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rekha
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे परदे के रियलिटी शोज के सदाबहार मेहमानों का जिक्र चलता है तो सबसे पहला नाम आता है सदाबहार रेखा का। हिंदी सिनेमा की इस एवरग्रीन हीरोइन का आकर्षण अब भी कम नहीं पड़ा है। ये बात एक बार फिर साबित होने जा रही है रियलिटी शो राइजिंग स्टार के तीसरे सीजन के इस हफ्ते के एपीसोड्स में।
2 of 4
Rekha
- फोटो : instagram
शंकर महादेवन, दिलजीत दोसांझ और नीति मोहन जैसे काबिल उस्तादों की शागिर्दी में नए-नए हुनर सीख रहे इस शो के सितारे इस बार रेखा से रू ब रू होने वाले हैं और इसके लिए तैयारी चल रही है कुछ खास पेश करने की। सेट पर मौजूद लोगों की मानें तो हिंदी सिनेमा में पौने दो सौ से ऊपर फिल्में कर चुकीं रेखा गाना गाती नजर आएंगी।
3 of 4
rekha
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो सदाबहार और जिंदादिल शख्सियत बयां करने के लिए उन पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना, अट्ठरह बरस की तू होने को आई, की पेशकश के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं इस एपीसोड में रेखा भी अपनी गायिकी की एक खास झलक दिखाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rekha
- फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक वह नीति मोहन के साथ मशहूर गाना गाएंगी, गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह शाम। इस खास एपीसोड का नाम रखा गया है सलाम ए रेखा और इसमें राइजिंग स्टार 3 के सभी 17 फाइनलिस्ट हरदिल अजीज इस अभिनेत्री की फिल्मों के गाने मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।