{"_id":"5cb78ce7bdec22145274bfed","slug":"roop-mard-ka-naya-swaroop-and-nazar-tv-serial-can-be-off-air","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं मोहब्बतें के बाद अब ये दो बड़े टीवी सीरियल्स भी हो सकते हैं ऑफ एयर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये हैं मोहब्बतें के बाद अब ये दो बड़े टीवी सीरियल्स भी हो सकते हैं ऑफ एयर
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के ऑफएयर होने की कई बार खबरें आ चुकी हैं। उस वक्त स्टार्स ने इस सीरियल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का 6 साल से चलता आ रहा शो अब बंद होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद ये हैं मोहब्बतें की बहू आलिया ने दी।
2 of 5
Nazar
- फोटो : social media
ये हैं मोहब्बतें के बाद टेलीविजन के दो और टीवी सीरियल्स पर भी ऑफएयर होने की तलवार लटक गई है। कलर्स के शो 'रूप: मर्द का नया स्वरूप' और स्टार प्लस के सुपरनैचुरल शो 'नजर' के बंद होने की चर्चा जोरों पर है।
3 of 5
roop
- फोटो : social media
रूप: मर्द का नया स्वरूप 2018 में लॉन्च हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये शो को मई के दूसरे हफ्ते में बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि अच्छे कॉन्टेंट के बावजूद शो उम्मीद के मुताबिक टीआरपी नहीं ला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
monalisa hot photos
वहीं 'नजर' में भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा नजर आती हैं। लेकिन अब इस शो के भी बंद होने की चर्चा है। यह शो बीते साल जुलाई में शुरू हुआ था। पहले इसे सिर्फ 6 महीने ही चलाने का फैसला हुआ था, लेकिन अच्छी टीआरपी के बाद इसे एक्सटेंड किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
monalisa
शो से जुड़ी एक्ट्रेस एक एक्ट्रेस ने कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। लेकिन उनके मुताबिक अभी शो के बंद होने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।