{"_id":"5cb72103bdec22145274bf6d","slug":"rd-tailang-claimed-bjp-spread-wrong-information-about-his-kbc-poetry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी की कविता को मोदी की कविता बताने पर बवाल, लेखक ने सोशल मीडिया पर दर्ज कराया एतराज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी की कविता को मोदी की कविता बताने पर बवाल, लेखक ने सोशल मीडिया पर दर्ज कराया एतराज
Wed, 17 Apr 2019 06:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
KBC and PM Modi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक का तमगा पा चुके अमिताभ बच्चन की अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में गाई एक कविता ‘कब तक रोकोगे’को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविता बताकर भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। केबीसी के लेखक आर डी तैलंग ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तो इंडस्ट्री के तमाम लेखक उनके समर्थन में आ खड़े हुए हैं।
kbc 10
- फोटो : sony
तैलंग ने अपने सोशलम मीडिया अकाउंट पर दो दिन पहले एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट के मुताबिक, ‘जब मैंने केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के गायन के लिए ये कविता पिछले सीजन में लिखी तो मैं मुतमईन था कि ये कविता भले एक शो के लिए लिखी गई हो पर ये आम आदमी की कविता है। ये एक ऐसी कविता है जिससे हर पुरुष या महिला अपने दैनिक जीवन के संघर्ष से जोड़ सकता है। ये आम आदमी दुनिया के किसी भी कोने से हो सकता है।'
RD Tailang
- फोटो : facebook
आगे लिखा- 'हमारे देश के प्रधान सेवक एक आम आदमी की लिखी केबीसी की इस कविता से खुद को इतना जोड़ते हैं कि उनकी पार्टी इसका इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार करने का फैसला करती है। लेकिन, उनकी मूल जानकारी गलत है। उनकी पार्टी के लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये कविता मूल रूप से मोदी जी ने गुजराती में लिखी थी लेकिन तथ्य गलत नहीं हो सकते। ये केबीसी के दर्शकों के लिए मिस्टर बच्चन की गाई कविता है और हमेशा रहेगी। इसके बोल केबीसी के सभी दर्शकों के लिए मेरे लिखे हुए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
केबीसी से इसकी शुरूआत से जुड़े रहे लेखक आर डी तैलंग की इस पोस्ट के बाद हिंदी मनोरंजन जगत के तमाम लेखकों ने ये पोस्ट शेयर करनी शुरू कर दी। और, इस कविता का लेखक नरेंद्र मोदी को बताने पर ट्वीट करने वाली भाजपा नेता पूनम भट्ट को निशाना भी बनाया गया। सोशल मीडिया पर दबाव बढ़ता देख पूनम भट्ट ने अपनी पुरानी ट्वीट के लिए बुधवार को माफी मांगी और इस बारे में एक और ट्वीट की। इस ट्वीट में आर डी तैलंग को इस कविता का कंपोजर बताया गया।
विज्ञापन
RD Tailang
- फोटो : facebook
तैलंग ने इस ट्वीट के बाद लिखा है, ‘चलो गिले शिकवे खत्म। बस एक करेक्शन है। इन्होंने मुझे ये कविता कंपोज करने का क्रेडिट दिया है। जबकि इस कविता का संगीत खुद अमिताभ बच्चन ने आदित्य पुष्करणा और रोहन विनायक की मदद से तैयार किया।’