{"_id":"6100bbddf6f1417be2102386","slug":"adventure-reality-show-survivor-comes-back-to-india-after-a-decade-to-be-broadcast-on-zee5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: एडवेंचर रियलिटी शो ‘सर्वाइवर’ की एक दशक बाद भारत में वापसी, इस बार दिखेगा ओटीटी पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
EXCLUSIVE: एडवेंचर रियलिटी शो ‘सर्वाइवर’ की एक दशक बाद भारत में वापसी, इस बार दिखेगा ओटीटी पर
स्टार प्लस पर 2012 में प्रसारित हुए 'सर्वाइवर इंडिया' की झलक
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2012 के पहले महीने के पहले हफ्ते की बात है, दिल्ली में अभिनेत्री पायल रोहतगी एक मॉल में एक महिला से कपड़े छीनते देखी गईं। तकरीबन इसी वक्त एक मॉल के फूड सेक्शन में अभिनेता राजेश खेरा दूसरों की प्लेट से खाना खाते पाए गए। उधर, मीलों दूर मुंबई में अभिनेता अभिनव शुक्ला एक मॉल में घास, फूस और लकड़ी से बने एक ऐसे ठीहे पर दिन पर टंगे रहे, जहां उनके लिए जरूरत का सामान पहुंचा पाना दूसरों के लिए चुनौती बन गया। धीरे धीरे मामला साफ हुआ कि ये सारी हरकतें इन लोगों ने एक टीवी रियलिटी शो के प्रचार के लिए की थीं, जिसका नाम था ‘सर्वाइवर इंडिया’। ये शो तब फिलीपींस में साल 2011 में शूट हुआ और इसका प्रसारण किया गया स्टार प्लस चैनल पर। 10 साल बाद ये शो फिर से भारत लौट रहा है। शो के निर्माण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत में अब तो इस शो को रचने वाली मूल कंपनी का ऑफिस में भी खुल चुका है। लेकिन, इस शो का प्रसारण इस बार टेलीविजन की बजाय होगा एक देसी ओटीटी पर।
2 of 5
स्टार प्लस पर 2012 में प्रसारित हुए 'सर्वाइवर इंडिया' की झलक
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जी हां, ‘अमर उजाला’ के पास ये एक्सक्लूसिव जानकारी है कि एडवेंचर रियलिटी शो ‘सर्वाइवर’ फिर से भारत लौट रहा है। इस बारे में शो के रचनाकर्ताओं ने तमिल इंडस्ट्री में सक्रिय कंपनी जी टैम के साथ एक करार भी साइन कर लिया है। शो का प्रसारण इस बार ओटीटी जी5 पर होने जा रहा है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी शो बनाने वाली मूल कंपनी बानीजे की भारतीय सहयोगी कंपनी बानीजे एशिया करेगी। जैसाकि आपको पता ही होगा ‘सर्वाइवर’ सीरीज में आम लोगों में से चुने गए कुछ लोग एक द्वीप पर अपनी जान बचाने का संघर्ष करते दिखते हैं। इनके पास गुने चुने कपड़े होते हैं और थोड़ा बहुत सामान होता है, बस। इसके बाद इन्हें अपना खाना खुद तलाशना होता है। खुद ही रहने का ठिकाना बनाना होता है और ये मुश्किलें एपीसोड दर एपीसोड बढ़ती ही जाती हैं।
3 of 5
स्टार प्लस पर 2012 में प्रसारित हुए 'सर्वाइवर इंडिया' की झलक
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सीजन दर सीजन लोगों में बढ़ती उत्सुकता ने ही देसी ओटीटी कंपनी जी5 को इस शो को फिर से बनाने के लिए प्रेरित किया है। ‘सर्वाइवर’ सीरीज की शुरुआत सबसे पहले साल 1997 में बताई जाती है। अब तक पूरी दुनिया में करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं और इसका प्रसारण व निर्माण बताते हैं कि अब तक 22 अलग अलग देशों में हो चुका है। अमेरिका में तो इसके 40 सीजन बन चुके हैं और पिछला सीजन ही इसका वहां करीब एक करोड़ लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टार प्लस पर 2012 में प्रसारित हुए 'सर्वाइवर इंडिया' की झलक
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बानीजे एशिया के सूत्र बताते हैं कि इस शो का निर्माण मूल रूप से तमिल कलाकारों के साथ होने जा रहा है। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि भारत में ओटीटी को लेकर अब क्षेत्र व भाषा का भेद करीब करीब खत्म होता दिख रहा है। अब अच्छी मनोरंजन सामग्री किसी भी भारतीय भाषा में बने, दूसरी भाषा के लोग इसे उसे उतने ही चाव से देखने लगे हैं जितना कि इसकी मूल भाषा के दर्शक। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि मूल रूप से तमिल में बनने जा रहा ये शो बाद में दूसरी भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
5 of 5
स्टार प्लस पर 2012 में प्रसारित हुए 'सर्वाइवर इंडिया' की झलक
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
देसी ओटीटी जी5 इस साल की शुरुआत से ही मनोरंजन सामग्री को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। देसी कहानियों पर बनने वाले शोज को अपनी यूएसपी मानकर शुरू हुआ ये ओटीटी अब बड़े प्रोडक्शन घरानों और बड़े सितारों को साथ लेकर अपनी मुहिम आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इसके संस्थापक सीईओ तरुण कटियाल की ओटीटी से विदाई के बाद आई इसकी नई प्रबंधन टीम इसी सिलसिले में लगातार नए प्रयोग कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।