फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: ग्रैंड फिनाले के बाद क्या फिल्मों में काम करेंगे मोहम्मद दानिश? गायक ने किया खुलासा

Thu, 12 Aug 2021 05:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Aug 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
After Indian Idol 12 Mohd Danish to act in films The singer reveals his plans
मोहम्मद दानिश - फोटो : instagram

मोहम्मद दानिश इंडियन आइडल-12 के मजबूत प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज की बदौलत लाखों दर्शकों का दिल जीता है। ये ही वजह है कि उनके कई फैन्स चाहते हैं कि 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी मोहम्मद दानिश के नाम हो। इस शो के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। उस दिन आखिरकार दर्शकों को पता चल जाएगा कि शो का विजेता कौन है? इस वक्त इस शो के शीर्ष छह प्रतियोगी हैं, जो कि अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, निहाल और दानिश हैं। दानिश ने अपने गायन प्रदर्शन से दर्शकों का कई बार दिल जीता है, जिसकी वजह से उनको ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।



लेकिन सवाल है कि क्या मोहम्मद दानिश इस रियलिटी सिंगिंग शो के ग्रैंड फिनाले के बाद फिल्मों में काम करेंगे? उन्होंने इसका जवाब दिया है। आपको बता दें कि पहली बार शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे का होगा। ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त दोपहर से शुरू होगा और आधी रात तक चलेगा, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। 

 

After Indian Idol 12 Mohd Danish to act in films The singer reveals his plans
मोहम्मद दानिश - फोटो : Mohd Danish Official Youtube

दानिश ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में 'इंडियन आइडल 12' शो की जर्नी और आगे की प्लानिंग के बारे में बताया है। उन्होंने 'इंडियन आइडल 12' शो के बाद अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में भी खुलकर बात की है।

After Indian Idol 12 Mohd Danish to act in films The singer reveals his plans
दानिश मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया

उनका कहना है कि अभिनय ऐसी चीज है, जो कि स्वाभाविक तौर पर उनके भीतर है। अगर उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला, तो वे जरूर अभिनय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो ग्रैंड फिनाले में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतनी आगे आऊंगा और अब जब मैं यहां हूं, तो यह समय अपनी योग्यता साबित करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Indian Idol 12 Mohd Danish to act in films The singer reveals his plans
दानिश मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दानिश ने कहा था कि शो के खत्म होने के बाद हिमेश रेशमिया मुझे गाने का मौका देंगे। वह इस शो को जज भी कर रहे हैं। उनका कहना था कि मैं हिमेश सर के साथ काम करने का सपना देखता था और आखिरी मुझे यह मौका मिल ही गया।
विज्ञापन
After Indian Idol 12 Mohd Danish to act in films The singer reveals his plans
मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : इंडियन आइडल 12
उन्होंने लंदन में होने वाले कॉन्सर्ट के बारे में भी बताया और कहा कि अभी यह पोस्टपोन हो गया है। लेकिन यह कॉन्सर्ट होगा। इस कॉन्सर्ट में वो अरिजीत सिंह और एआर रहमान के साथ परफॉर्म करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed