फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस टीवी अभिनेत्री के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, कई दिनों से 'रामायण' पर ट्वीट कर हो रहीं ट्रोल

Fri, 03 Apr 2020 01:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
After Ramayan tweet Kavita Kaushik troll Swara Bhaskar supports actress says stay strong
Swara Bhaskar and Kavita Kaushik - फोटो : file photo

टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण पर ट्वीट करने के बाद लगातार ट्रोल हो रही हैं। हालांकि कविता ट्रोलर्स को लगातार करारा जवाब दे रही हैं। वहीं अब कविता का साथ देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी सामने आ गई हैं। अभिनेत्री ने कविता का सोशल मीडिया पर समर्थन किया और मजबूती से सामना करने की सलाह दी।

After Ramayan tweet Kavita Kaushik troll Swara Bhaskar supports actress says stay strong
swara bhaskar - फोटो : Social Media

स्वरा ने ट्वीट किया- 'आगे बढ़ो कविता। ये ट्रोलर्स अपराधी प्रवृत्ति के हैं। तुम इसी तरह चमकती रहो।' स्वरा का ये ट्वीट तब आया है जब कविता को लेकर सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है।
 

After Ramayan tweet Kavita Kaushik troll Swara Bhaskar supports actress says stay strong
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : Instagram

दरअसल, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब अभिनेत्री ने 'रामायण' के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कविता का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और फिर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कविता ने अपने इस ट्वीट में नेताओं पर कटाक्ष किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ramayan tweet Kavita Kaushik troll Swara Bhaskar supports actress says stay strong
Ramayan Serial - फोटो : twitter

कविता ने ट्वीट किया था- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता ने इस ट्वीट के बाद वीडियो साझा कर सफाई भी दी लेकिन ट्रोलर्स नहीं मानें। इसके बाद कविता लगातार ट्रोलर्स के कमेंट्स का जवाब दे रही हैं।

विज्ञापन
After Ramayan tweet Kavita Kaushik troll Swara Bhaskar supports actress says stay strong
Ramayan - फोटो : social media

इस बीच कविता ने राम नवमी पर भी एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कविता ने अभिनेत्री ने लिखा था- 'राम नवमी पर कविता की कविता। राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, राक्षस तोड़ते हुए सारी मर्यादा खुद को राम भक्त बतलाएगा।'

मुंबई पुलिस ने शुरू की ट्रोल्स के मददगारों की तलाश, देवोलीना की शिकायत पर खंगाले जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed