{"_id":"5e7dbbab8ebc3e728a437071","slug":"after-rashami-desai-sidharth-shukla-may-enter-in-ekta-kapoor-serial-naagin-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ले सकते हैं एंट्री, रश्मि देसाई के साथ करेंगे रोमांस!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता कपूर के इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ले सकते हैं एंट्री, रश्मि देसाई के साथ करेंगे रोमांस!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 27 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के बाद दर्शक सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। अगर आप भी इसी का इंतजार कर रहे थे तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। खबरों की मानें तो जल्द ही ये जोड़ी एक साथ छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाली है। यहां तक कि ये दोनों एक साथ रोमांस करते भी दिखाई देंगे। ये कोई रियलिटी शो नहीं बल्कि टीवी सीरियल है।
Trending Videos
2 of 5
Naagin 4
- फोटो : file photo
इस बात का खुलासा टेली चक्कर वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में नजर आएंगें। खास बात है कि इस शो में कुछ दिन पहले ही रश्मि देसाई ने एंट्री ली है ऐसे में सिद्धार्थ का एंट्री लेना इस शो की टीआरपी में और भी इजाफा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ इस शो में रश्मि का वृंदा के खिलाफ साथ देते नजर आएंगे। सिद्धार्थ एक नाग की भूमिका में दिख सकते हैं। खबरें तो ये भी हैं कि सिद्धार्थ शो की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल अभिनेता शूट नहीं कर पाए। हालांकि इस बारे में अभी तक न तो सिद्धार्थ न रश्मि और न ही एकता कपूर ने कोई आधिकारिक एलान किया है।
4 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
इतना जरूर है कि सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर हाल ही में रश्मि से सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे सिद्धार्थ के इस शो में एंट्री लेनी की खबरों को और जोर मिला है। रश्मि ने मीडिया से इंटरव्यू के दौरान कहा था- 'अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। इस बारे में इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकती।'
विज्ञापन
5 of 5
Dil Se Dil Tak
'बिग बॉस 13' में जाने से पहले रश्मि और सिद्धार्थ 'दिल से दिल तक' सीरियल में नजर आए थे। इस शो में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद भी किया गया था। शो में दोनों पति-पत्नी के किरदार में थे। इस शो के दौरान दोनों की दोस्ती और झगड़े की भी खबरें आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X