फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग के 7 दिन बाद इस कपल की पहली तस्वीर आई सामने, एक दिन में ही की थी दो बार शादी

Sat, 27 Apr 2019 04:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Apr 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
After wedding Sharad Malhotra Ripci Bhatia first picture viral
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia - फोटो : instagram

टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने 20 अप्रैल को गर्लफ्रेंड रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia)  के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों ने सिख और हिंदू दोनों रीति रिवाज से धूम धाम से शादी की। शादी के सात दिन बाद इन दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।  सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है। 

After wedding Sharad Malhotra Ripci Bhatia first picture viral
Sharad Malhotra Ripci Bhatia wedding - फोटो : instagram

इन दोनों की तस्वीर को फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में रिप्सी लाल और पीले रंग का सूट पहने हुए हैं तो वहीं शरद कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड देखने पर यह तस्वीर घर की लग रही है। शरद और रिप्सी ने शादी मुंबई में की थी। इन दोनों की शादी के सभी फंक्शन की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। हल्दी, मेहंदी और संगीत से लेकर सभी तस्वीरें खूब पसंद की गई। 

After wedding Sharad Malhotra Ripci Bhatia first picture viral
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia - फोटो : instagram

सबसे पहले शरद और रिप्सी ने गुरुद्वारे में शादी की थी। दोनों की गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए और मीडिया को पोज देते हुए कई तस्वीरें आईं। इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी कैरी की हुई थी। जबकि शरद मल्होत्रा ने सफेद शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने हुए थे। वहीं हिंदू रिवाज से हुई शादी में रिप्सी ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था जबकि शरद ने गोल्डन कलर की शेरवानी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Such a lovely couple ❤ Exclusive picture of #RipSha 😍 #RipSha #Sharadmalhotra #RipciBhatia #CoupleGoals

A post shared by PR Team Prashant Golecha (@teamgolecha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After wedding Sharad Malhotra Ripci Bhatia first picture viral
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia - फोटो : instagram

मेहंदी फंक्शन के अलावा शरद मल्होत्रा का हल्दी सेरेमनी का भी वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में परिवार के सदस्य शरद को हल्दी लगाते हुए दिखे। वहीं संगीत सेरमेनी में इन दोनों कपल ने रोमांटिक डांस किया था। इन दोनों के डांस का यह वीडियो देखिए...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Romantic couple dance @sharadmalhotra009 and @ripci.bhatia Follow & Enquiry -@filmybhadaas #follow #like4likes #instalikes #follow4folow #followback #instafollow #likeforfollow #filmybhadaas #sharadmalhotra #ripcibhatia #coupledance #20likes #likeback #followher #follow4followback #teamfollowback #pleasefollow #mumbai

A post shared by Filmy Bhadaas (@filmybhadaas) on

विज्ञापन
After wedding Sharad Malhotra Ripci Bhatia first picture viral
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia - फोटो : instagram

शरद ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद से ही शरद और दिव्यांका के रिश्ते की खबरें आने लगीं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शरद से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी रचा ली। दिव्यांका के बाद शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट (Pooja Bisht) के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed