फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई बना रहा खाना, तो कोई पढ़ रहा किताबें, जानिए इस कोरोना काल में क्या कर रहे हैं आपके चहेते कलाकार

Fri, 03 Apr 2020 10:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Akanksha Puri Shweta Tiwari Shubhangi Atre Alisha Panwar Know How Your Favourite TV Stars Passes Their Time During Quarantine
TV Celebs - फोटो : Social Media

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। ऐसे में पूरा देश अपने घरों में है, और अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है। टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग भी बंद हैं, इसलिए आपके चहेते कलाकार भी घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कलाकार घर में रहकर और क्या-क्या काम कर रहे हैं। 

Akanksha Puri Shweta Tiwari Shubhangi Atre Alisha Panwar Know How Your Favourite TV Stars Passes Their Time During Quarantine
वरुण बडोला - फोटो : Social Media

धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में अम्बर शर्मा का किरदार निभाने वाले अभिनेता अपना लेखन का शौक पूरा कर रहे हैं। वे कहते हैं, 'वैसे कलाकार हमेशा घर के बाहर व्यस्त रहते हैं, और अब वे अपने घरों में बंद हैं। लेकिन वे सभी अपने वक्त का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए मैं भी वो काम करने में अपना वक्त बिता रहा हूं, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है। और वो काम है लेखन। लिखने से मुझ पर सकारात्मक असर होता है। व्यवसायिक उद्देश्य के लिए लिखने के अलावा मुझे वैसे भी लिखने में बहुत मजा आता है। इसलिए मैं इस समय का भरपूर इस्तेमाल कर रहा हूं।'

Akanksha Puri Shweta Tiwari Shubhangi Atre Alisha Panwar Know How Your Favourite TV Stars Passes Their Time During Quarantine
Shweta Tiwari - फोटो : अमर उजाला

'मेरे डैड का दुल्हन' में गुनीत सिक्का बनकर दिल जीत रहीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी बताती हैं, 'घर पर रहना अच्छी बात है। घर पर रहकर आप वो काम कर सकते हो, जो आप हमेशा से करना चाहते थे। चाहे वह किताबें पढ़ना, लिखना, भोजन पकाना, बच्चों और परिवार के साथ समय बिताना हो सकता है। व्यक्तिगत रूप से मुझे पढ़ना और पुराने गाने सुनना बहुत पसंद है। इसलिए मैं कुछ खूबसूरत पुराने गीतों को सुन रही हूं, और बहुत सारी किताबें पढ़ रही हूं, जिससे मुझे शांति का अनुभव होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Puri Shweta Tiwari Shubhangi Atre Alisha Panwar Know How Your Favourite TV Stars Passes Their Time During Quarantine
Akanksha Puri - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को चश्मे रखने का बहुत शौक है। वह बताती हैं, 'मैं चश्मों की बहुत दीवानी हूं। मैं बहुत सारे सनग्लासेस जमा करती हूं और यह मानती हूं कि आज के समय में चश्मा न सिर्फ एक जरूरत है, बल्कि यह आपकी आंखों का बचाव करता है। साथ ही इसमें आपका स्टाइल भी उभरकर नजर आता है। आजकल मैं अपने सभी चश्मों की देखभाल कर रही हूं, जो मेरे दोस्त और मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे गिफ्ट किए हैं।'

विज्ञापन
Akanksha Puri Shweta Tiwari Shubhangi Atre Alisha Panwar Know How Your Favourite TV Stars Passes Their Time During Quarantine
आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के अभिनेता आसिफ शेख कहते हैं, 'आखिरकार मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल ही गया। मुझे खाना पकाना बहुत पसंद है। हाल ही में मैंने एक नई रेसिपी रोजेट फिश पकाने का प्रयास किया, जो मेरे परिवार को बहुत पसंद है। मैं अब हर रोज नाश्ता तैयार करता हूं। मैं वह बनाने की कोशिश करता हूं जो मेरे बच्चों को पसंद है। मैं खाद्य पदार्थों के साथ कई और प्रयोग करने के लिए उत्सुक हूं। इसके अलावा मैं थिएटर के लिए पटकथाएं लिखने में अपने खाली समय का उपयोग कर रहा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed