फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना ऑडिशन दिए अमित भट्ट को मिला था 'चंपक चाचा' का रोल, 'जेठालाल' के 'बापू जी' बनकर हुए मशहूर

Tue, 24 Nov 2020 03:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Amit Bhatt had not gave audition for Champak Chacha role in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमित भट्ट - फोटो : file photo

छोटे पर्दे के ऐसे कई सीरियल है जो लंबे समय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते आए हैं। उनमें से एक कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी है। यह सीरियल करीब 12 सालों के दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी कलाकार अपने किरदारों की वजह से घर-घर में मशहूर हैं। उनमें से एक किरदार चंपक चाचा यानी बापू जी का है। 

Amit Bhatt had not gave audition for Champak Chacha role in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Twitter

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपक चाचा का किरदार अमित भट्ट करते हैं। उनके इस किरदार को दर्शक खूब पसंद भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमित भट्ट को सीरियल में यह किरदार बिना कोई ऑडिशन दिए मिल गया था? अमित भट्ट ने इस बात का खुलासा खुद एक मीडिया इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपक चाचा का किरदार करने के लिए उन्होंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था। 

Amit Bhatt had not gave audition for Champak Chacha role in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : file photo

अमित भट्ट के अनुसार, उन्होंने चंपक चाचा के किरदार के लिए कोई ऑडिशन या इंटरव्यू नहीं दिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी को सीरियल के मुख्य अभिनेता दिलीप जोशी (जेठालाल) ने अमित भट्ट का नाम सुझाया था। इसके बाद असित मोदी ने अमित भट्ट से एक होटल में मुलाकात की। इस दौरान इन दोनों की बातचीत में ही तय हो गया कि चंपक चाचा का किरदार अमित भट्ट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Bhatt had not gave audition for Champak Chacha role in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमित भट्ट का एक बुजुर्ग चाचा का किरदार है, लेकिन जीतने बुजुर्ग वह सीरियल में दिखते हैं उतने बुजुर्ग वह नहीं हैं। अमित भट्ट को जब चंपक चाचा का किरदार करने का मौका मिला था तो वह कुल 36 साल के थे। अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अमित भट्ट के अभिनय के हर दिन नए रंग देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
Amit Bhatt had not gave audition for Champak Chacha role in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
अमित भट्ट - फोटो : file photo

बात करें अमित भट्ट की निजी जिंदगी की तो वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अमित भट्ट की पत्नी का नाम कृति भट्ट है। अमित और कृति जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी अमित भट्ट के दोनों बच्चे दिखाई दे चुके हैं। वहीं अमित भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। 

पढ़ें: एक्टिंग के लिए निखिल द्विवेदी ने छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, अब तक की हैं कुल पांच फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed