ड्रग्स कनेक्शन में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के नाम ने सभी को चौंका दिया। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी और 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। फिलहाल ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष को जमानत मिल गई है। ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर भारती पर बने मीम्स की बाढ़ है। इस पर टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
भारती सिंह ड्रग्स केस में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, इस अभिनेता ने जताई नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणवीर बोहरा ने भारती पर बने एक मीम को टैग करते हुए लिखा कि 'एनसीबी को उनका काम करने दो और कुछ शर्म करो। किसी के हुनर के बारे में ऐसी बातें मत करो। वह यहां तक अपनी कड़ी मेहनत, हुनर और भगवान के आशीर्वाद से पहुंचे हैं।'
Let the NCB do their job, and have some shame, don't speak about someone's talent like this, they have reached here with their own hardwork and gods blessings... #BhartiSinghwearewithyou #BhartiSingh https://t.co/oXKs1cMNqC
— Karanvir Bohra (@KVBohra) November 21, 2020
भारती सिंह की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद देश में तमाम कॉमेडियन के बीच खलबली मच गई है। जिसके बाद कई कॉमेडियन सामने आए और सफाई भी दी। जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भारती को लेकर कहा कि ‘इस केस से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री पर दाग लग गया है। उन्हें यह सब करने की क्या जरूरत थी?’
जॉनी लीवर ने कहा, 'मैं भारती और हर्ष से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा एक बार जब आप लोग बाहर आ जाते हैं, तो अपने साथियों से, युवाओं और बूढ़े दोनों को ड्रग्स न लेने के लिए बोलें। संजय दत्त को देखें, उन्होंने दुनिया के सामने कबूल किया। आप क्या बड़ा उदाहरण चाहते हैं? अपनी गलती स्वीकार करें और ड्रग्स छोड़ने का संकल्प लें। कोई भी आपको इस मामले के लिए फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा।'
सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। बीते दिनों अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी।