फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने शुरू की कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग, कोरोना को मात देकर दिखाया जोशीला अंदाज

Wed, 09 Sep 2020 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan begins shooting for Kaun Banega Crorepati 12 Shares Set Pics from Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

साल 2000 में शुरू हुआ टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का जल्द 12वां सीजन आने वाला है। हर साल इस शो से नए प्रतियोगी आकर मोटी रकम जीतते हैं। इसी वजह से ये शो दर्शकों की पसंद रहा है। केबीसी का 11वां सीजन भी काफी चर्चा में रहा था। कोरोना काल में अब 12वें सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Amitabh Bachchan begins shooting for Kaun Banega Crorepati 12 Shares Set Pics from Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

शो के होस्ट और पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अमिताभ अपने पुराने जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं।  

Amitabh Bachchan begins shooting for Kaun Banega Crorepati 12 Shares Set Pics from Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

ट्विटर पर अपनी तीन तस्वीरें साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, '20 साल, 12 वां पर्व,  KBC - कौन बनेगा करोड़पति, आरम्भ !' सोनी टीवी ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शो शुरू करने की घोषणा कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan begins shooting for Kaun Banega Crorepati 12 Shares Set Pics from Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने शो की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा किया था। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा था कि सेट पर पीपीई किट का इस्तेमाल किया जा रहे है। अब नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने लिखा, 'ये कुर्सी.. ये वातावरण, केबीसी 12, साल 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी। आज साल 2020 है। ये सारे साल अद्भुत बीते हैं।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan begins shooting for Kaun Banega Crorepati 12 Shares Set Pics from Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

गौरतलब है अमिताभ बच्चन बीते दिनों लाइलाज जानलेवा महामारी कोरोना वायरस को मात देकर लौटे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भी वह अपने काम को याद कर रहे थे। देश में सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ है लेकिन लोगों को सभी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए काम शुरू करने की इजाजत मिल गई है। इस शो के अलावा अमिताभ अपनी अधुरी फिल्मों झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र पर भी काम शुरू करेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed