{"_id":"5d9894cd8ebc3e014f25e95e","slug":"amitabh-bachchan-has-hinted-to-close-kaun-banega-crorepati-11th-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC के 11वें सीजन के बंद होने के अमिताभ बच्चन ने खुद दिए संकेत, ये धारावाहिक करेगा रिप्लेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC के 11वें सीजन के बंद होने के अमिताभ बच्चन ने खुद दिए संकेत, ये धारावाहिक करेगा रिप्लेस
Sat, 05 Oct 2019 06:44 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
kbc 11
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य ज्ञान के लिए लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति केबीसी का 11 सीजन जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उसकी जगह जेनिफर विंगेट का नया धारावाहिक बेहद 2 टीवी पर आने वाला है। हाल ही में धारावाहिक का प्रोमो जारी किया गया था। जेनिफर ने प्रोमो जारी करते हुए कहा था कि बेहद 2 केबीसी को रिप्लेस करेगा। हालांकि खुद अमिताभ बच्चन भी इसके संकेत खुद ही दे चुके हैं।
केबीसी 11 में सवाल पूछते अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
दरअसल, हुआ यूं कि मध्यप्रदेश के भोपाल से शिक्षक अरुण कुमार मिश्र के हॉट सीट पर आने के बाद अमिताभ बच्चन उन्हें खेल के नियम समझा रहे थे। अमिताभ ने कहा कि केबीसी प्ले अलोंग में पूछे गए सवालों से आप घर बैठे कमा सकते हैं। साथ ही प्ले अलोंग खेलने वालों के पास हॉट सीट पर आकर बैठने का भी ये आखिरी मौका है।
Amitabh Bachchan KBC 11
- फोटो : Sony Liv Video
इस दौरान शो के बंद होने का खुलासा खुद महानायक अमिताभ बच्चन ने किया। उन्होंने कहा कि जो सवाल हॉट सीट पर पूछे जाते हैं वही सवाल घर बैठे केबीसी प्ले अलोंग में भी पूछे जाते हैं। इसके जवाब देकर न केवल धन बल्कि कई इनाम भी जीते जा सकते हैं। अमिताभ ने कहा कि अगर आप भी हॉट सीट पर आना चाहते हैं तो केवल एक सप्ताह का ही समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11
- फोटो : sony liv
आपको बता दें कि केबीसी 11 बंद होने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन बेहद 2 का केबीसी की जगह आना और अमिताभ बच्चन कहे अनुसार एक हफ्ते के समय को शो के आखिरी दिनों में गिना जा रहा है। इससे माना जा सकता है कि शो जल्द ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म में चिरंजीवी स्वतंत्रता सेनानी का किरदार कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ के अलावा किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, नयनतारा, तमन्ना और रवि किशन जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में भी नजर आने वाले हैं।
पढ़ें: जयललिता की बॉयोपिक में अरविंद का अहम रोल, पहचानिए 'ममी' बनीं ये एक्ट्रेस कौन? पांच खबरें
पढ़ें: जयललिता की बॉयोपिक में अरविंद का अहम रोल, पहचानिए 'ममी' बनीं ये एक्ट्रेस कौन? पांच खबरें