सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 का आज पहला वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क से लेकर घर की क्वीन बनने तक शो के पहले हफ्ते काफी हंगामा देखने को मिला। वहीं बिग बॉस के कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स भी रहे जिन्होंने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। उन्हीं में से एक शहनाज गिल भी हैं।
वीकेंड का वार में सलमान खान को कुछ ऐसा बोल गईं पंजाब की 'कटरीना', घरवालों को आया पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज कौर शो में एंट्री करते ही दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड होना है। इतना ही नहीं बिग बॉस के होस्ट सलमान खान भी शहनाज की प्यारी बातों और उनकी अदाओं के कायल हो चुके हैं। ऐसे में पहले वीकेंड का वार में शहनाज गिल सलमान खान से फिल्मों में काम मांगती नजर आएंगी।
शहनाज और सलमान के इस वीडियो को कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में सलमान खान शहनाज का जिक्र करते हुए कहते हैं- 'हमारे पंजाब की कटरीना कैफ।' इसके बाद सलमान के कपड़ों को देखकर शहनाज कहती हैं- 'आपने मेरे साथ मैचिंग की हुई 'है, इस पर सलमान खान कहते हैं- 'हां मैने पूछा कि आज शहनाज क्या पहन रही हैं।' इसके बाद सलमान खान शहनाज से फिल्म मिशन कश्मीर के बुंबरो गाने पर डांस करने को कहते हैं। वीडियो में शहनाज डांस करती हुई नजर आती हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
प्रोमो के आखिरी में शहनाज गिल पारस से ये कहती हैं- 'तुम ले जाओ ट्रॉफी, सर (सलमान खान) मुझे अपनी फिल्म में काम दे देंगे।' शहनाज की ये बात सुनकर सलमान खान हैरान होते हुए बोलते हैं इंटेलिजेंस लेवल कमाल का है। कलर्स टीवी के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स शहनाज के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' में पहले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचाया। इस पूरे हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड लेकर आज सलमान खान घरवालों से 'वीकेंड का वार' में मुलाकात करेंगे। यह 'बिग बॉस 13' का पहला 'वीकेंड का वार' है। ऐसे में जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें सलमान घर के सभी सदस्यों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: छोटे पर्दे पर सलमान की धमाकेदार एंट्री, जानें कंटेस्टेंट्स की पूरी जानकारी