'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के चार अक्टूबर के एपिसोड में अरुण कुमार मिश्रा के बाद हॉट सीट पर डॉक्टर उर्मिल धतरवाल बैठीं। उर्मिल पेशे से डॉक्टर हैं और हरियाणा की हनसी की रहने वाली हैं। उर्मिल सीट पर बैठने से पहले सभी ऑडियंस को फ्लाइंग किस देने लगीं। उर्मिल को ऐसा करता देख अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। यहां तक कि बिग बी ने कहा कि इतना फ्लाइंग किस तो किसी ने भी नहीं दिया।
KBC 11: अमिताभ के सामने ही ये कंटेस्टेंट करने लगीं KISS, इस सवाल का जवाब देकर जीते 25 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के दौरान उर्मिल बहुत उत्साहित दिखीं। यहां तक कि अमिताभ बच्चन की पीले जैकेट के रंग को उन्होंने नीला तक बता दिया। इस पर बिग बी ने कहा कि आप अस्पताल में काम करती है और रंगों के बारे में पता नहीं है? आपने तो किसी और का बच्चा पैदा कर दिया जिनकी उम्मीद ही नहीं थी। बिग बी के यह कहते ही वहां मौजूद ऑडियंस हंसने लगती है।
उर्मिल का हरियाणा के हनसी में अस्पताल है। शो के दौरान उर्मिल ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी करती हैं। उन लोगों की मदद करना ज्यादा पसंद करती हैं जिनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं होते। केबीसी में डॉक्टर उर्मिल ने 25 लाख रुपये जीते।
प्रश्न 13: 1731 में जोधपुर राज्य में काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए इनमें से किस महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी जान दे दी थी?
ए- गौरा देवी बी- सुदेशा देवी
सी- बचनी देवी डी- अमृता देवी
उत्तर-अमृता देवी
इस सवाल के जवाब में उर्मिल ने अपनी आखिरी लाइफलाइन एक्सपर्ट एडवाइज इस्तेमाल की और सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते।
प्रश्न 14: जम्मू कश्मीर के कौन से प्रधानमंत्री भारत के मुख्य न्यायाधीश बने?
ए-मेहर चंद महाजन बी-बख्शी गुलाम मोहम्मद
सी-एच जे कनिया डी-कैलाश नाथ वान्चू
इस सवाल का जवाब उर्मिल को नहीं पता था और कोई लाइफलाइन भी नहीं थी। इसलिए उन्होंने शो क्विट कर दिया।
यह भी पढ़ें:- शादी में गैस सिलेंडर लाने का काम कर रहे थे निक, कपिल के शो में प्रियंका चोपड़ा का खुलासा