फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: एक सवाल के जवाब से ऐसे बन जाएंगे करोड़पति, आज से अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं ये शो

Mon, 03 Sep 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati season 10 with amitabh bachchan start today

टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए ना जाने कितने आम लोगों के सपने पूरे हुए हैं। अब एक बार फिर से अमिताभ बच्चन इस शो के जरिए टीवी पर वापसी कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 का प्रसारण आज यानी 3 सितंबर से होगा।

kaun banega crorepati season 10 with amitabh bachchan start today
कौन बनेगा करोड़पति

शो को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट जगजाहिर है। इस बार का सीजन पिछले सीजन से काफी अलग और मजेदार है क्योंकि इस बार केबीसी के मंच पर नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। वहीं इस बार शो में फिल्मों का प्रमोशन नहीं किया जाएगा। इसकी जगह उन लोगों को शो में बुलाया जाएगा जिन्होंने सामाजिक बदलाव लाने में अहम रोल निभाया है। 

kaun banega crorepati season 10 with amitabh bachchan start today
kaun banega crorepati

शो को और भी मजेदार बनाने के लिए इस बार क्लाइडोस्कोपिक मिरर का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे सभी राज्यों से लोग जुड़ सकेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब इंडियन टेलीविजन पर ऑगमेन्टिड रियलिटी भी शुरू होने जा रहा है। यही नहीं इस बार हाई लेवल के ग्राफिक्स भी होंगे। जिसका नाम घड़ी बड़ी होगा। शो का टाइमर 3डी क्वालिटी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati season 10 with amitabh bachchan start today
कौन बनेगा करोड़पति

सोनी टीवी पर 3 सितंबर को रात 9 बजे से प्रसारित होने जा रहे इस शो में सवालों का जवाब देकर फिनाले एपिसोड में मौका मिल सकता है। बता दें कि जब भी कौन बनेगा करोड़पति शुरू होता है तो यह सभी शोज को पीछे छोड़ देता है और टीआरपी के मामले में हमेशा पहले नंबर पर काबिज रहा है।

विज्ञापन
kaun banega crorepati season 10 with amitabh bachchan start today
Amitabh bachchan

'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। अभी तक अमिताभ बच्चन ने ही सारे सीजन होस्ट किए हैं। इससे पहले 9वें सीजन के वक्त उनकी तबीयत खराब हो गई थी। माना जा रहा था इसके बाद वो 'केबीसी' नहीं करेंगे लेकिन यह अमिताभ के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं थी कि ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से शो होस्ट करने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed