फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओमकारा के बाद 'इश्कबाज' की एक और एक्ट्रेस ने की सगाई, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Mon, 03 Sep 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Ishqbaaaz actress Additi Gupta gets engaged to Kabir Chopra shared picture on Instagram
Additi Gupta
ऐसा लगता है कि 'इश्कबाज' सीरियल में इन दिनों न केवल रील बल्कि रियल लाइफ में भी शादी का जश्न शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले इस सीरियल में ओमकारा का किरदार निभाने वाले कुणाल जयसिंह ने सगाई की खबर सोशल मीडिया पर दी थी वहीं अब इसी सीरियल की एक और एक्ट्रेस ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 

 
Ishqbaaaz actress Additi Gupta gets engaged to Kabir Chopra shared picture on Instagram
Additi Gupta
'इश्कबाज' एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर कबीर चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी खुद दी। इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इतना तो तय है कि अदिति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।
 

 

❤️

A post shared by Additi Gupta (@additigupta) on

Ishqbaaaz actress Additi Gupta gets engaged to Kabir Chopra shared picture on Instagram
Additi Gupta
सगाई की तस्वीर को अदिति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके तस्वीर के ऊपर कैप्शन दिया है 'गुड्डू की गुड्डी'। तस्वीर में कबीर अदिति से उम्र में थोड़े ज्यादा बड़े लग रहे हैं हालांकि कबीर की उम्र कितनी है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल पाई है। 'इश्कबाज' से पहले अदिति 'किस देश में है मेरा दिल' में हर्षद चोपड़ा के अपोजिट नजर आई थीं। इस सीरियल में वह मुख्य किरदार में थी जबकि 'इश्कबाज' के सिर्फ कुछ एपिसोड में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishqbaaaz actress Additi Gupta gets engaged to Kabir Chopra shared picture on Instagram
Additi Gupta
खबरों की मानें तो अदिति ने 'काल भैरव रहस्य' का दूसरा सीजन साइन किया है जिसमें उनके साथ गौतम रोडे नजर आ सकते हैं। अदिति गुप्ता इससे पहले 5 साल तक बैंकर रिजवान बचाव को डेट कर कर चुकी हैं। यह दोनों साल 2017 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। 
विज्ञापन
Ishqbaaaz actress Additi Gupta gets engaged to Kabir Chopra shared picture on Instagram
Additi Gupta
कुछ वक्त पहले अदिति ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'वह जल्दी शादी करने के मूड में नहीं हैं। पेरेंट्स चाहते हैं कि मैं सेटिल हो जाऊं। लोग मेरे माता-पिता से शादी के बारे में सवाल पूछते रहते हैं। कभी सवाल इरीटेट कर देते हैं तो कभी बहुत फनी लगते हैं। मैं ब्रेकअप के बाद बहुत खुश हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed