एकता कपूर के सबसे मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर लोगों के बीच में काफी क्रेज है। पहले खबर थी कि यह शो 10 सितंबर से स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होगा लेकिन जब शो का प्रोमो रिलीज हुआ तो खुलासा हुआ कि यह 25 सितंबर से प्रसारित होगा। एकता ने अपने इंस्टग्राम पर शो का प्रोमो पोस्ट किया है। इसमें किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान शो के कलाकारों को इंट्रोड्यूस करते हुए नजर आ रहे हैं।
{"_id":"5b8bd05e42c7924631103786","slug":"kasauti-zindagi-ki-2-shahrukh-khan-introduce-new-prerna-and-anurag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रेरणा और अनुराग का लुक हुआ आउट, किंग खान ने उठाया इस राज से पर्दा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रेरणा और अनुराग का लुक हुआ आउट, किंग खान ने उठाया इस राज से पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
kasauti zindagi ki 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shahrukh khan
शो के प्रोमो में इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि नए अनुराग और प्रेरणा का लुक कैसा होगा। इस वीडियो में शाहरुख खान के अलावा एरिका फर्नांडीस और पार्थ नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में शाहरुख एक रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वह उठकर रेल की पटरियों को लेकर एक किस्सा सुनाते हुए दिखाई देते हैं।
kasauti zindagi ki 2
शाहरुख कहते हैं, रेल की पटरियों को कभी गौर से देखा है। एक अजीब सा रिश्ता होता है इनके बीच। मीलों तक साथ चलती हैं लेकिन कभी एक नहीं हो पाती। अनुराग और प्रेरणा, इनकी भी कहानी कुछ ऐसी ही है। एक जमीन तो दूजा आसमान। सदियों से संग पर फिर भी दूरियां बरकरार। आखिर चाहत के सफर में कितनी कसौटियों से गुजरेगा इनका प्यार।
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
kasauti zindagi ki
एकता के इस सुपरहिट शो की शूटिंग कोलकाता में शुरु हो चुकी है। शो में लीड रोल में एरिका फर्नांडीस और पार्थ नजर आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले कसौटी जिंदगी का पहला सीजन सुपरहिट साबित हुआ था और इसी को देखते हुए एकता इसका अगला सीजन लेकर दर्शकों के सामने आई हैं। इस शो में भी सभी किरदारों के नाम तो वहीं होंगे पर चेहरे सबके नए होंगे।
विज्ञापन
kasauti zindagi ki
आपको बता दें कि श्वेता और सीजेन खान द्वारा अभिनीत धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' पिछली बार सात वर्षो तक चला। सीजेन का किरदार पहले हितेन तेजवानी और बाद में रोनित रॉय ने निभाया। उनके अलावा, उर्वशी ढोलकिया और गीतांजलि टिकेकर इसकी मुख्य खलनायिका थीं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' के बाद छोटे पर्दे पर सबसे अधिक लंबे समय तक चलने वाला यह तीसरा धारावाहिक था।