{"_id":"5b8bb67242c79246330785fb","slug":"hina-khan-shared-boxing-pictures-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूल में मस्ती करने के बाद मुक्केबाज बन गई हैं हिना खान, यकीन नहीं आ रहा तो देखें ये तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पूल में मस्ती करने के बाद मुक्केबाज बन गई हैं हिना खान, यकीन नहीं आ रहा तो देखें ये तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों एकता कपूर के आने वाले सीरियल 'कसौटी जिंदगी की रीबूट' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरियल में वह कमोलिया का किरदार निभाएंगी। हालांकि हिना की सीरियल में मौजूदगी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच सोशल मीडिया पर हिना खान की मुक्केबाज वाली तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
hina khan
हिना खान हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले हिना ने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अब हिना ने जिम की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में हिना खान ग्लब्स पहने हुए हैं।
Hina Khan
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हिना ने एक कैप्शन भी लिखा है। हिना ने लिखा - 'लड़ना चाहते हो? अनुशासन को आप पर काबू करने दो।' इन तस्वीरों में हिना खान कभी मुक्का मारने का पोज देते हुए नजर आ रही हैं तो कभी जिम में डम्बल उठाते हुए पोज दे रही हैं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan
हिना खान आखिरी बार रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' में नजर आई थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह 'कसौटी जिंदगी की रीबूट' में कमोलिका का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह शो जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
विज्ञापन
हिना खान
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हिना 'कसौटी जिंदगी की 2' से कमबैक करने से पहले अपने पुराने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्पेशल एसिसोड में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक हिना का इस शो में स्पेशल अपीरियंस होगा। सूत्रों की मानें तो हिना नायरा के ड्रीम सीक्वेंस में नजर आ सकती है। इसमें वह शादी बेटी को शादी न तोड़ने की सलाह देती हुई दिखाई दे सकती हैं।