'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में बुधवार को रोल ओवर कंटेस्टेंट दीप ज्योति से शो की शुरुआत हुई। 19 वर्षीय दीप ज्योति झारखंड के पलामू जिले की रहने वाली हैं। वो बीएससी की छात्रा हैं साथ ही बच्चों को पढ़ाती हैं। मंगलवार को दीप ज्योति ने 12.50 लाख रुपये जीते थे। बुधवार को दीप ज्योति ने आगे का खेल खेला। दिलचस्प बात है कि दीप ज्योति चारों लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुकी थीं। इसके बावजूद वह शो से 25 लाख रुपये जीतीं। हालांकि 50 लाख के सवाल पर उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया।
KBC 11: इस सवाल का जवाब देकर 19 साल की दीप ज्योति ने जीते 25 लाख, 14वें प्रश्न पर छोड़ा शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लाख रुपये के लिए दीप ज्योति से सवाल पूछा गया था- इनमें से किसने इलेक्ट्रॉनिक डायरी का आविष्कार किया, जो पहला इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड उपकरणों में से एक था?
ए- सबीर भाटिया बी- नंदन नीलेकणि
सी- सैम पित्रोदा डी- विनोद खोसला
उत्तर- सैम पित्रोदा
दीप ज्योति को इस सवाल का जवाब पता था। उनके पास कोई भी लाइफलाइन नहीं थी बावजूद इसके उन्होंने सैम पित्रोदा ऑप्शन को चुना और 25 लाख रुपये जीत गईं।
इसके बाद दीप ज्योति से 50 लाख रुपये का सवाल पूछा गया। ये सवाल था- जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा द्वारा परिकल्पित भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के पहले भारतीय निदेशक कौन थे?
ए- दोराबजी टाटा बी-सीवी रमन
सी- होमी जहांगीर भाभा डी- सतीश धवन
उत्तर- सीवी रमन
दीप ज्योति का इसका सही जवाब नहीं पता था। अगर वह जवाब दे देती और वह गलत होता तो वह शो से 3 लाख 20 हजार रुपये जीततीं। ऐसे में उन्होंने शो को क्विट करने का फैसला किया।
शो के दौरान दीप ज्योति ने बताया कि वह आईएएस की तैयारी करना चाहती हैं। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में दीपज्योति ने बताया कि उनके घर में उनकी बहन और मां हैं। 2005 में उनका परिवार बेहद बुरे दौर से गुजरा। उनके पिता की किराने की दुकान थी। बिजनेस में काफी नुकसान के बाद वो घर छोड़कर चले गए और वापस नहीं लौटे।
दीपज्योति का एक बड़ा भाई था। साल 2013 में भाई की मौत हो गई। जिसके बाद दीपज्योति की मां ने सिलाई का काम करके घर चलाया। फिलहाल दीपज्योति, उनकी बहन और उनकी मां तीनों ही सदस्य काम करते हैं। दीपज्योति की जिंदगी किसी सदमे से कम नहीं रही। उनकी आपबीती सुन अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए थे।
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13 पर लगा हिन्दू संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप, करणी सेना ने की प्रतिबंध लगाने की मांग