{"_id":"5d9ec5f08ebc3e012f281900","slug":"amitabh-bachchan-show-kbc-11-abhishek-jha-family-member-angry-for-not-using-lifeline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: 25 लाख रुपये जीत घर पहुंचा ये कंटेस्टेंट तो परिवारवालों ने खूब डांटा, इंटरव्यू में बताई वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11: 25 लाख रुपये जीत घर पहुंचा ये कंटेस्टेंट तो परिवारवालों ने खूब डांटा, इंटरव्यू में बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kbc 11
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में एक के बढ़कर एक तेज-तर्रार कंटेस्टेंट देखने को मिले । इस बार कई कंटेस्टेंट 50 लाख के सवाल तक भी पहुंचे । उनमें से एक थे अभिषेक झा । अभिषेक को गुरुवार के एपिसोड में हॉट सीट पर देखा गया था ।
2 of 6
kbc 11
- फोटो : social media
पंजाब के रहने वाले अभिषेक झा ने बेहतरीन तरीके से खेला । उन्होंने शो से 25 लाख रुपये जीते । 50 लाख के सवाल पर अभिषेक ने शो छोड़ दिया था । 50 लाख का सवाल था- विश्व भ्रमण करने वाले पहले सोलर ऊर्जा चालित विमान का नाम क्या है, जिसने 2016 में अपनी उड़ान पूरी की थी? इसका जवाब था- सोलर इंपल्स टू ।
3 of 6
kbc 11
- फोटो : social media
25 लाख जीत चुके अभिषेक झा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शो में एक सवाल पर फंसने और लाइफ लाइन होते हुए भी ना लेने के चलते उन्हें घर में डांट पड़ी थी। बता दें कि अभिषेक एक सवाल में फंस गए थे, लेकिन उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल ना करते हुए तुक्का मारा था । इसी के चलते उन्हें डांट पड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kbc
- फोटो : social media
इस शो में अभिषेक ने अमिताभ से भी एक मजेदार सवाल पूछा था । पहले अभिषेक ने बिग बी से सवाल पूछने की इजाजत ली । इजाजत मिलने के बाद अभिषेक पूछते हैं, 'भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर एक फिल्म बॉम्बे टॉकीज आई थी। इस फिल्म में आपने(बिग बी) खुद अपना ही किरदार निभाया था। इस दौरान फिल्म में जब एक शख्स टैक्सी से आपके घर जाता है तो उसे 5000 रुपए किराया देना पड़ता है।'
विज्ञापन
5 of 6
kbc 11
- फोटो : sony liv
'मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या वाकई स्टेशन से आपके घर तक का किराया 5 हजार रुपए है?' इस सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं बड़े-बड़े शहरों में रास्ते लंबे होते हैं तो कभी-कभी इतना कियारा लग जाता है। अमिताभ बच्चन का जवाब सुनकर अभिषेक संतुष्ट नहीं होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।