{"_id":"5d9e82fe8ebc3e939e470f58","slug":"karni-sena-demands-ban-to-ban-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़ी करणी सेना, कहा-हिन्दू संस्कृति हो रही बर्बाद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़ी करणी सेना, कहा-हिन्दू संस्कृति हो रही बर्बाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss, Salman Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरू से ही विवादों में बना हुआ है। इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट विवादों में रहा। इस कांसेप्ट को लेकर शो पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगने लगा। हाल ही में ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड करने लगा। अब करणी सेना ने शो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर करणी सेना ने आरोप लगाया है कि बिग बॉस 13 में कश्मीर के लड़के के साथ लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है। लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है।
3 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्र में आगे लिखा गया है कि शो में अविवाहित लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। इसलिए हिंदू अधिनियम के तहत शो को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों के लोगों ने टीवी धारावाहिक बिग बॉस के जरिये अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बिग बॉस शो का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
वहीं इस शो को लेकर संत समाज में भी उबाल बना हुआ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरिगिरी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस का प्रसारण बंद करने की बात उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।