बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अमिताभ के सुर्खियों में रहने की वजह कभी उनके सोशल मीडिया पोस्ट होते हैं, तो कभी उनकी फिल्में। हालांकि इस बार अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' पर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं।
VIDEO: इस टिप्पणी को लेकर चर्चा में अमिताभ बच्चन, कोई कर रहा तारीफ तो किसी ने किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक क्लिप साझा किया। इस वीडियो क्लिप में अमिताभ बच्चन, गोपीनाथ पर एक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को गोपीनाथ ने 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के रूप में संबोधित किया है।
बता दें कि वीडियो में अमिताभ बच्चन केबीसी शो में हॉट सीट पर बैठी प्रतियोगी से सवाल पूछते हैं कि इमेज में दिखाया जाने वाला अर्थशास्त्री किस संगठन का मुख्य इकॉनोमिस्ट रहा है। इस सवाल के बाद स्क्रीन पर गीता गोपीनाथ की इमेज आ जाती है। जिन्हें देखकर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इतना खूबसूरत चेहरा है, इकोनॉमी के साथ इन्हें कोई जोड़ ही नहीं सकता।
Ok, I don't think I will ever get over this. As a HUGE fan of Big B @SrBachchan, the Greatest of All Time, this is special! pic.twitter.com/bXAeijceHE
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए गोपीनाथ ने लिखा कि ये वीडियो उनके लिए काफी स्पेशल है क्योंकि वह मिस्टर बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। गोपीनाथ के साथ ही कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी अमिताभ की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Things which are said at a litr note has to be taken in the same sense.Contrvrsy for each and every thing is sad.Kudos to Ms Gita who took it in the rightspirit. Fndng meaningbetween the lines and articulating it isunproductive.
P. S.Aishwarya was miss world, Contrvrsy Ends here
एक ओर जहां फैंस अमिताभ की इस टिप्पणी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि अर्थशास्त्र में ज्यादातर लड़कियां, जिन्हें मैं जानता हूं वे सुंदर ही हैं। मिस्टर बच्चन को को-एड इकोनॉमिक्स संस्थानों में जाने की जरूरत है।
Most of girls in economics, whom I know are beautiful. Bachchan needs to go in regular co-ed economics institutions.
पढ़ें: मुंबई में शुरू हुई शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक ‘बंगबंधु’, सौ दिन तक लगातार चलेगी शूटिंग