फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्विमिंग पुल किनारे मस्ती करती नजर आईं अंकिता लोखंडे, ब्लैक मोनोकनी में अभिनेत्री को देख फैंस हुए दीवाने

Mon, 15 Feb 2021 12:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande flaunts her boly in her latest instagram post,  Looks Ethereal in This Black Monokini
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर  साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इन दिनों अंकिता वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शिमला में हैं। अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Ankita Lokhande flaunts her boly in her latest instagram post,  Looks Ethereal in This Black Monokini
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सभी स्टार कपल ने अपने अपने अंदाज में अपने पार्टनर के लिए प्यार जताया।वहीं अंकिता लोखंडे भी विक्की जैन के प्यार में दीवानी हैं और प्यार के इस महीने में वो शिमला में उनके साथ छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान अंकिता के कई वीडियो सामने आए हैं जो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANKITA LOKHANDE ONLY (@ankynator)

Ankita Lokhande flaunts her boly in her latest instagram post,  Looks Ethereal in This Black Monokini
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter

दरअसल अंकिता इन वीडियोज में काले रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। अंकिता पर्दे पर या सोशल मीडिया पर बहुत कम ही इतने बोल्ड अवतार में नजर आती हैं, लेकिन शिमला में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अंकिता के इस अवतार को देखकर फैंस उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अक्सर स्विमिंग पूल के पास मस्ती करते हुए ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANKITA LOKHANDE ONLY (@ankynator)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande flaunts her boly in her latest instagram post,  Looks Ethereal in This Black Monokini
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

अंकिता शिमला किसी प्रोफेशनल काम के लिए गई हैं या निजी काम के लिए इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि वैलेंटाइन डे के मौके पर अंकिता का विक्की के साथ मौजूद होना बता रहा है कि वो इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ही शिमला पहुंची हैं। अब अंकिता की बहुत सी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

विज्ञापन
Ankita Lokhande flaunts her boly in her latest instagram post,  Looks Ethereal in This Black Monokini
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita

अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं,लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कई बार इनके रोमांस पर निराशा जाहिर करते हैं। हालांकि अंकिता को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो खुले तौर पर विक्की के लिए अपना प्यार जताती हैं। वहीं विक्की और अंकिता के फैंस जल्द से जल्द इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि अंकिता और विक्की अपने फैंस के साथ कब ये खुशखबरी साझा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed