बॉलीवुड और टीवी की रोमांटिक जोड़ियों पर वैलेंटाइन डे का क्रेज छाया हुआ है। इस खास दिन पर मनोरंजन जगत की जोड़ियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बेहद ही अलग अंदाज में इस खास दिन को मनाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सुनील एक दम हटके अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वैलेंटाइन डे के मौके पर रोमांस छोड़ छोले कुल्चे बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, वीडियो साझा करते हुए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुनील ग्रोवर ने वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो सड़क पर ही छोले कुल्चे बेचते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में दिख रहा है कि सुनील छोले कुल्चे की प्लेट के दाम भी बताते नजर आ रहे हैं। फैंस को सुनील का वैलेंटाइन डे मनाने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ने इसके साथ बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरूर खिलाओ'। बता दें कि बॉलीवुड और टीवी जगत के दूसरे सितारों ने इस दिन को अपने अपने अंदाज में बेहद खास तरीके से मनाया। वहीं फैंस को सुनील ग्रोवर का खाना परोसकर प्यार जताने वाला अंदाज भी काफी पसंद आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर को वेबसीरीज तांडव में उनके किरदार के लिए काफी तारीफ मिली है। इस वेबसीरीज में सुनील ग्रोवर बेहद ही अलग किरदार में नजर आए थे। अक्सर कॉमिक किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने इस सीरीज में एक गंभीर किरदार निभाया। इसके साथ ही उन्होंने ये साबित कर दिया की वो हर तरह के रोल निभाने में सक्षम हैं।
अपने किरदार पर बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मुझे अपनी कला को साबित करने के लिए बहुत कम ही किरदार मिल रहे थे। जो भी किरदार मुझे मिलता तो वो कॉमिक किरदार होते या मुझे सिर्फ गुत्थी के रूप में ही जाना जाता। इसके बाद अली अब्बास जफर ने मुझे इस तरह के गंभीर किरदार के लिए चुना। उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था कि मैं गुरपाल का किरदार बेहतर ढंग से निभा पाऊंगा। बता दें कि 'तांडव' वेबसीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान आयूब जैसे अहम कलाकार नजर आए थे।