फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: बिग बॉस में पहुंचीं दिशा परमार, राहुल वैद्य के प्रपोजल का ऐसे दिया जवाब, देखें वीडियो

Sun, 14 Feb 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day
राहुल वैद्य-दिशा परमार - फोटो : फाइल

बिग बॉस 14 के घर में इस बार का वैलेंटाइन डे बेहद खास होने वाला है। राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार घर में नजर आएंगी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार घर में एंट्री की और दोनों का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा रेड कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  



 

Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram: @dishaparmar

दिशा परमार और राहुल वैद्य लगभग 130 दिनों के बाद मिल रहे थे। राहुल वैद्य जैसे ही बिग बॉस के घर में दिशा परमार को देखा उनकी खुशी का ठीकाना नहीं रहा।  दिशा परमार बताती है कि घर में रहने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था। बता दें कि दिशा परमार वैलेंटाइन डे के मौके पर शो में नजर आएंगी।  वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा और राहुल कांच की दीवार के जरिए एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DP (@dishaparmar)

Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल

बिग बॉस के शुरूआती दिनों में राहुल वैद्य ने दिशा परमार को कैमरे पर प्रपोज किया था।  इस मौके पर उन्होंने घरवालों की भी सहायता ली थी।  उसके बाद दिशा परमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं तभी जवाब दूंगी जब मैं तैयार हो जाऊंगी। तब तक मैं बहुत कुछ सोचूंगी।' इसके पहले राहुल वैद्य की मां गीता वैद्य ने कहा था कि दोनों जून में शादी करेंगे। हालांकि अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की गई है। इस बार का बिग बॉस फिनाले वीक चल रहा है और रूबीना दिलैक शो जीतने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल

बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Disha Parmar finally answers Rahul Vaidya on marriage proposal, reunites on Valentine's Day
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल

बता दें कि दिशा परमार छोटे पर्दे की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया। ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed