फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज गिल को तेल लगाते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया वीडियो, देखिए कैसी चल रही 'सिडनाज की चम्पी'

Sun, 14 Feb 2021 04:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 14 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill surprise fans as they recreate head massage scenes from Bigg Boss 13
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla

बिग बॉस 13 के चर्चित कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शहनाज के सिर में तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। इसमें सिड और शहनाज की मस्ती साफ देखी जा सकती है।

Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill surprise fans as they recreate head massage scenes from Bigg Boss 13
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla

सिद्धार्थ शुक्ला ने वीडियो शेयर करते हुए इसे 'सिडनाज की चम्पी' नाम दिया है। वीडियो क्लिप में सिड शहनाज के बालों में तेल से चम्पी कर रहे हैं। वहीं शहनाज इसका खूब आनंद उठा रही हैं। सिद्धार्थ कहते हैं 'मेरी नींद हराम करके खुद आराम फरमा रही है। दोस्ती का अच्छा फायदा उठा रही है शहनाज कौर गिल। रुक, तेरे को तो मैं दिखाता हूं'।

Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill surprise fans as they recreate head massage scenes from Bigg Boss 13
sidharth shukla - फोटो : social media

इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज को चिढ़ाने की कोशिश करते हैंं। कहते हैं 'शहनाज तूने कभी सोचा है कि तू बूढ़ी होकर कैसी लगेगी'? शहनाज कहती हैं 'हां! ये तो मैंने कभी सोचा ही नहीं'। फिर सिड कहते हैं 'तेरे को पता है तेरे बिल्डिंग की मिसेज वर्मा लकड़ी लेकर चलती हैं'। फिर शहनाज डर जाती हैं और कहती हैं 'हाय मेरा तो बहुत दिल घबरा रहा है सिद्धार्थ। मैं क्या करुं'? फिर सिड उन्हें चिढ़ाने के लिए कहते हैं कि तेरे सारे बाल भी झड़ जाएंगे। शायद एक-दो बचें तो बचें। इसके बाद शहनाज भी सिड को करारा जवाब देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill surprise fans as they recreate head massage scenes from Bigg Boss 13
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram

बता दें कि सिड-शहनाज की मजेदार केमिस्ट्री कोई पहली बार देखने को नहीं मिल रही। इससे पहले बिग बॉस 13 में भी ये दोनों चम्पी करते हुए दिखाई देते थे। इन्हें बिग बॉस से इन्हें खूब पहचान मिली और दर्शक इनकी जोड़ी का खूब आनंद भी उठाते हैं।

विज्ञापन
Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill surprise fans as they recreate head massage scenes from Bigg Boss 13
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी दोस्त शहनाज शो के दौरान घर में ही दोस्त बने थे। तब शहनाज ने सिद्धार्थ के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया था। शो खत्म होने बाद भी शहनाज ने अन्य शो 'शहनाज गिल का स्वयंवर' में सिद्धार्थ से कहा था कि तू ही मुझसे शादी कर ले। दोनों के बॉन्ड को फैन्स ने खूब पसंद किया। हालांकि अब सिडनाज खुद को दोस्त ही बताते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed