सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी डायरी में उन 50 सपनों के बारे में लिख रखा था जो वो अपनी जिंदगी में कभी ना कभी करना चाहते थे। हालांकि उन सपनों को पूरा करने के लिए अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में अब उनके करीबी उनके सपनों को पूरा करने में जुट गए हैं।
सुशांत की बहन के कैंपेन में जुड़ी अंकिता लोखंडे, दिवंगत अभिनेता के सपनों को पूरा करने के लिए उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत चाहते थे कि वो एक हजार पेड़ लगाएं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने #Plants4SSR कैंपेन शुरू किया। उन्होंने सुशांत के प्रशंसकों, करीबियों और दोस्तों से निवेदन किया कि दिवंगत अभिनेता के सपनों को पूरा करने के लिए वो पेड़ लगाएं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने उनके इस कैंपेन में हिस्सा लिया।
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर गमले में पेड़ लगाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अंकिता का ये मुंबई स्थित घर है। उनके साथ उनका डॉगी भी हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा- 'यह हमारा तरीका है उसके सपनों को पूरा करने का।'
Hatchi and mamma 😍
My partner In almost everything ❤️
Planting plants 🌱
It’s our way to remember him by fulfilling his dream ❤️#plants4SSR @shwetasinghkirt @jainvick @vikirti @_mallika_singh pic.twitter.com/vvr2TJkEfb
बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी। शिबानी ने कहा था कि अंकिता लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। शिबानी के इस बयान पर अंकिता ने भी उन्हें जवाब दिया।
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दो सेकेंड की फेम (लोकप्रियता)..इस वाक्य से मैं आज सोच में पड़ गई हूं। मैं एक छोटे शहर और एक साधारण परिवार से आती हूं। मेरे पास खुद को दिखाने के लिए कोई फैंसी शिक्षा नहीं थी। मैं एक शो के जरिए साल 2004 में टेलीविजन इंडस्ट्री में आई। लेकिन मेरी असली यात्रा 2009 में "पवित्र रिश्ता" शो के साथ शुरू हुई, जो 2014 तक चली। मैं अन्याय करूंगी अगर मैं यह यहां ये नहीं बताती कि यह शो लगातार छह साल तक टेलीविजन पर हाई टीआरपी वाले धारावाहिकों में से एक रहा।'