इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है और लोग खूब शादियां कर रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंधने वाले है। एक तरफ बॉलीवुड में कटरीना कैफ- विक्की कौशल और रणबीर-आलिया की शादी की चर्चाएं तेज हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा के भी 10 से 12 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी जगत में भी सितारों की शादी की खबरें तेज हैं। टीवी अभिनेत्रियों में श्रद्धा आर्या से लेकर अंकिता लोखंडे तक कई हसीनाएं ऐसी हैं जिनकी शादी की चर्चा हो रही है।
मेहंदी है रचने वाली: शादी के बंधन में बंधने वाली हैं टीवी की ये हसीनाएं, अब बनेंगी असल जिंदगी की दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की शादी की खबरें भी आ रही है। खबरों की मानें तो अंकिता अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दिसंबर के महीने में सात फेरे लेने वाली हैं। अंकिता और विक्की 12 और 14 दिसंबर को शादी करेंगे।
श्रद्धा आर्या
मशहूर टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह लेती हैं। खबर है कि वह भी जल्दी शादी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह नेवी बेस्ड शख्स से शादी करने वाली हैं। इससे पहले श्रद्धा आर्या आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग लिया था।
मौनी रॉय
नागिन बन कर लोगों के दिलों पर जादू बिखेरने वाली मौनी की शादी की खबरें भी चर्चा में हैं। मौनी का नाम सूरज नाम्बियार से जुड़ता है और वह उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। सूरज और मौनी जनवरी साल 2022 में शादी कर सकते हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी पर गोपी बहू बनकर चर्चा बटोरने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। देवोलीना ने बिग बॉस 14 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।साथ ही उन्होंने बताया था कि वह साल 2022 में शादी कर सकती हैं।