बिग बॉस के घर में अब तक कई सितारे एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। कुछ का रिश्ता बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी चला तो वहीं कुछ लोगों के रिश्ते बिग बॉस के घर से बाहर आते ही खत्म हो गए। बिग बॉस ने घर में दो प्यार करने वालों को सिर्फ आपस में मिलवाया ही नहीं बल्कि कुछ की तो शादियां भी करवा दी, हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में एक तरफ जहां ईशान सहगल और मायशा अय्यर का रिश्ता देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस राकेश बापट के आने के बाद प्यार शमिता शेट्टी काफी खुश नजर आईं।
Bigg Boss : इन सितारों को बिग बॉस में डेट पर जाने का मिल चुका है मौका, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमिता शेट्टी-राकेश बापट
बिग बॉस के घर में हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने शमिता शेट्टी और राकेश बापट को डिनर डेट पर जाने का मौका दिया। इन दोनों की इस रोमांटिक डेट के लिए विशाल और जय ने खास खाना बनाया था। इन दोनों ने डिनर के साथ-साथ एक रोमांटिक गाने पर डांस किया। दोनों के चेहरों से ये साफ जाहिर था कि वो अपने इन पलों को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
पवित्रा पुनिया- एजाज खान
बिग बॉस 14 में पवित्रा पुनिया और एजाज खान अक्सर आपस में झगड़ते हुए नजर आते थे। लेकिन इनकी लड़ाई कब प्यार में तब्दील हो गई इसका पता इन दोनों को ही नहीं लगा। सीजन का अंत आते-आते दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। बिग बॉस ने इन दोनों के लिए घर में एक खास डेट प्लान की थी, जहां एजाज पवित्रा को अपनी गोद में उठाकर लोकेशन तक लेकर गए थे।
रूबीना दिलैक -अभिनव शुक्ला
बिग बॉस 14 में ही अभिनव और रूबीना दोनों को डिनर पर जाकर अपने रिश्ते को गहराई से और अधिक समझने का मौका दिया था। दरअसल रूबीना ने खुद इस बात को माना था कि वो और अभिनव एक-दूसरे से तलाक लेने वाले थे, लेकिन जब दोनों को बिग बॉस के घर में आने का मौका मिला तो दोनों ने ही एक-दूसरे को एक और मौका देने का निर्णय लिया। इन दोनों के पलों को खास बनाने के लिए अभिनव के एविक्शन के बाद बिग बॉस ने दोनों को एक डेट पर जाने का मौका दिया।
अनूप जलोटा-जसलीन मथारु
बिग बॉस सीजन 12 में कई कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में आए थे, इन्हीं जोड़ियों में से एक जोड़ी थी अनूप जलोटा और जसलीन मथारु की। बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के रूप में बिग बॉस में एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारु को भी बिग बॉस के घर में रोमांटिक पलों को जीने का भरपूर मौका मिला। हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों ने कहा कि उनके बीच में गुरु शिष्या से अधिक कोई रिश्ता नहीं है।