Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Ankita Vicky Wedding: Video of Ankita Lokhandes wedding function surfed on the internet vicky jain was seen lifting the actress in her arms
{"_id":"61b623285287a449883d623a","slug":"ankita-vicky-wedding-video-of-ankita-lokhandes-wedding-function-surfed-on-the-internet-vicky-jain-was-seen-lifting-the-actress-in-her-arms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Vicky Wedding: इंटरनेट पर छाया अंकिता लोखंडे के वेडिंग फंक्शन का वीडियो, अभिनेत्री को गोद में उठाएं नजर आए दूल्हे राजा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ankita Vicky Wedding: इंटरनेट पर छाया अंकिता लोखंडे के वेडिंग फंक्शन का वीडियो, अभिनेत्री को गोद में उठाएं नजर आए दूल्हे राजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी के बाद अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन की शादी चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की शादी के एक फंक्शन का वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ काफी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
सामने आई इस वीडियो में अंकिता में शादी के जश्न में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, वीडियो में विक्की अंकिता को अपनी गोद में उठाकर स्टेज तक ले जाते दिख रहे हैं। इसके अलावा वीडियो यह कपल जमकर डांस करते भी नजर आया। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा अली खान का गाना चकाचक बजता सुनाई दे रहा है।
इस वीडियो को देख लग रहा है कि यह अंकिता और विक्की के संगीत सेरेमनी की फुटेज है। जिसमें यह कपल धमाकेदार डांस करता नजर आ रहा है। इससे पहले अंकिता की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन तस्वीरों में मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा अंकिता को विक्की के नाम की मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। यह अंकिता और विक्की की प्री वेडिंग शूट का वीडियो था। शेयर किए गए वीडियो में यह कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस प्री वेडिंग सूट के वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने टाइटल में लिखा- द वेडिंग स्टोरी।
4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत में दोनों रेतीले पहाड़ पर साथ चलते नजर आए। इस दौरान दोनों ने ही सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसके बाद यह कपल नाव पर एक दूसरे की बाहों में नजर आए। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि इसे दुबई में शूट किया गया है। वहीं अंकिता के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- द सेंड्स ऑफ टाइम।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरों के मुताबिक अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन 14 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक इस कपल ने इस बारे में कोी भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरों के मुताबिक 14 दिसंबर को होने वाली इस शादी में दोनों के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।