{"_id":"61b5ef3e1d4e4a0870358ab5","slug":"sidharth-shukla-birthday-on-the-birthday-of-the-actor-close-friends-and-fans-paid-tribute-wrote-this-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla Birthday: अभिनेता के जन्मदिन पर करीबी दोस्तों और फैंस दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla Birthday: अभिनेता के जन्मदिन पर करीबी दोस्तों और फैंस दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देशभर में आज मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की 41वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। इस मौके पर सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत अभिनेता के करीबी दोस्त अभिनेता विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ को याद करते एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "ओम पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णत पूर्णमदच्यते पूर्णमदय पूर्णमेवाशिश्यते। विद्युत ने अपने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "शुक्ल के सम्मान में।"
वहीं, अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया, "पिछले साल इस दिन मैंने तुझसे कहा था कि तू 80 साल का भी होगा तब भी बूढ़ा नहीं होगा। तब हम बहुत हंसे थे। लेकिन तुमने 80 तक जीने की योजना नहीं बनाई थी। लेकिन हम आपका यह दिन हमेशा मनाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो दोस्त।”
Last year on this day Maine tujhse kaha tha ki tu 80yrs ka bhi ho jayega tab bhi Budha nahi hoga… kitna hasse the hum! Tune toh 80 ka hona hi nahi chaha 💔
But we will always Celebrate you! Happy Birthday Dost ❤️ #HBDSidharthShukla
इसके अलावा अभिनेता विंदू दारा सिंह ने ट्वीट किया कि, “यह वह खूबसूरत दिन है जब सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हुआ और उनके लिए प्यार हमेशा बना रहेगा। हर कोई मजबूत रहो क्योंकि वह ऊपर आकाश में भी अब तक का सबसे चमकीला तारा है! हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर, एक प्रशंसक ने सिद्धार्थ की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, “लाखों दिलों के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं! सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आप हमें छोड़ गए हों लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम आपके जीवन और आपकी यादों का जश्न नहीं मना सकते! हम आपको बहुत याद करते हैं और आप जहां भी हों, आपको प्यार और शांति मिले।"
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आज का दिन हम में से अधिकांश के लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। कृपया मुझे माफ करें यदि मेरे किसी भी ट्वीट से आपको दुख हुआ हो क्योंकि मैं उस व्यक्ति को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिसे मैंने उसके कई सराहनीय गुणों के लिए प्यार किया था। हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।"
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें टीवी शो बालिका वधू से लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद वह फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी नजर आए। बाद में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसी साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।