सब्सक्राइब करें

Madalsa Sharma: मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा का डांस वीडियो वायरल, यूजर्स ने दिये ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 12 Dec 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty's daughter in law Madalsa Sharma's dance video goes viral users gave such reactions
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता एवं मशहूर डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। मदालसा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मदालसा दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं और टीवी शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभाती हैं।


 

Trending Videos
Mithun Chakraborty's daughter in law Madalsa Sharma's dance video goes viral users gave such reactions
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस के लिए शेयर किया डांस वीडियो
अब इंस्टाग्राम पर मदालसा शर्मा ने अपना एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर टिप्पणियां बरसा रहे हैं। अपने इस वीडियो में मदालसा शर्मा ब्लैक कलर की शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहने ‘हवा में उड़ती जाए' गाने पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty's daughter in law Madalsa Sharma's dance video goes viral users gave such reactions
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मदालसा शर्मा इस डांस वीडियो में ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुआ एक्ट्रेस मदालसा ने येलो दिल के साथ ‘दिस सॉन्ग' कैप्शन लिखा है। उनके इस वीडियो को अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

Mithun Chakraborty's daughter in law Madalsa Sharma's dance video goes viral users gave such reactions
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मदालसा शर्मा के डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप बहुत क्यूट हैं कवी। एक अन्य यूजर ने उनसे कहा कि ब्लैक उनपर बहुत सूट करता है। वहीं कई यूजर्स उन्हें ब्युटीफुल और सेक्सी लिख रहे हैं।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty's daughter in law Madalsa Sharma's dance video goes viral users gave such reactions
मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram

मदालसा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। मदालसा शर्मा 26 सितंबर, 1991 को मुंबई में पैदा हुईं। उन्हें अनुपमा धारावाहिक से घर-घर में पहचान मिली। वह बीआर चोपड़ा की  महाभारत में देवकी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं। उनके पिता मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। उन्होंने साल 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय के साथ शादी की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed