दिन ब दिन टीआरपी में गिर रहे शो बिग बॉस 12 में शो मेकर्स बार-बार नया तड़का लगाने की पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट को बेघर कर सीक्रेट रूम में भेज रहे हैं तो कभी शो में बॉलीवुड स्टार्स और डांसर्स को बुलाकर शो की लाज बचा रहे हैं। इससे पहले शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आउटहाउस कंटेस्टेंट सुरभि राणा को घर में लाया गया था और अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात चल रही है...तो आइए जानते हैं कौन है यह शख्स..
बिग बॉस में होगी एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री, सोशल मीडिया पर हो रही इस एक्ट्रेस की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शो को एक महीना हो चुका है और इस बीच एक कॉमनर जोड़ी और दो सिंगल कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं। इसमें कृति-रोशमी जोड़ी के साथ नेहा पेंडसे और निर्मल सिंह बाहर हो चुके हैं। शो के पिछले वीकेंड का वार में नेहा को शो से बाहर होना पड़ा।
लेकिन शो मेकर्स एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात कर रहे हैं। कलर्स के ट्विटर हैंडल पर भी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक टीजर भी पोस्ट किया हुआ है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वाइल्ड कार्ड एंट्र्री के जरिए कौन घर में आ रहा है।
The intensity will heat up when a wild card contestant enters the #BiggBoss12 house. Who do you want to see as the Wild Card Entry? #BB12 #WhoNextInBB12 pic.twitter.com/K2q8ljPWSr
इस बीच कलर्स के ही ट्विटर हैंडल पर यूजर्स एक बार फिर बेघर हुईं नेहा पेंडसे को घर में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शो मेकर्स ने नेहा को पहले ही घर में कुछ ना करने के चलते बाहर किया है। वह एक हफ्ते के 20 लाख रुपये जरूर ले रही थीं लेकिन शो में कुछ कमाल नहीं कर पा रही थी।
आखिर में बता दें कि बिग बॉस में नये-नये हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिससे शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हो। ऐसे में घर में चौंकाने वाला ट्विस्ट लाने के लिए उन्होंने सीक्रेट रूम से अनूप और श्रीसंथ को निकाल दोबारा घर में एंट्री दी है जिससे घर में बड़ा बवाल पैदा हो और अब सभी कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में नहीं बल्कि एकल होकर खेल रहे हैं।