{"_id":"5c642091bdec2209fa31e5f3","slug":"anup-jalota-fiding-a-dulha-for-jasleen-mahtaru-for-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूप जलोटा 'गर्लफ्रेंड' जसलीन के लिए ढूंढ रहे लड़का, बोले- 'वैलेंटाइन डे पर करे उसे बहुत प्यार'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनूप जलोटा 'गर्लफ्रेंड' जसलीन के लिए ढूंढ रहे लड़का, बोले- 'वैलेंटाइन डे पर करे उसे बहुत प्यार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन अगर थोड़ा बहुत हिट हुआ तो उसकी वजह थी 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की फेक लवस्टोरी। शो में इनक इस लवस्टोरी के खुलासे के बाद देश के नौजवान सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर गुस्सा जाहिर कर रहे थे। अब खबर है कि अनूप जसलीन के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं.....
2 of 5
anup jalota and jasleen
भजन सम्राट से एक इंटरव्यू में जब जसलीन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जसलीन के लिए इस वैलेंटाइन एक लड़का ढूंढ रहे हैं जो उसे बेहद प्यार करे और उनके साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करे। गायक ने कहा कि वह जसलीन का हमेशा अच्छा ही सोचते आ रहे हैं। बिग बॉस में जो था वो सब शो की टीआरपी को बढ़ाने का हथकंडा था। उन्होंने जसलीन संग गुरु-शिष्या का रिश्ता बताया।
3 of 5
anup jalota and jasleen
बता दें कि बिग बॉस 11 में जसलीन ने शो में एंट्री करते वक्त ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वह अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद से देश के लोगों की नजर इस फेक कपल पर टिकने लगी और सोशल मीडिया पर भी इनका शोर दूर-दूर तक जा पुहंचा। बता दें कि शो में यह एक विचित्र जोड़ी बनकर आए थे। वहीं, शो से पहले अनूप जलोटा बाहर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota
शो से बाहर होने के बाद अनूप ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं। वहीं, जसलीन के पिता ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस में अनूप संग इन सब बातों पर सफाई पेश की थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शो में बरकरार रहीं जसलीन लगातार अनूप को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताने से नहीं रुक रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota and jasleen
लेकिन जब जसलीन भी शो से बाहर हुईं तो उन्होंने इस लवस्टोरी का खुलासा करते हुए बड़ा बम फोड़ा। उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह सब शो में फेमस होने के लिए किया था और इस बात की खबर अनूप जलोटा को भी नहीं थी। यह सब उनकी सोची-समझी रणनीति थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।