{"_id":"658ae63f8fe89ae1b00482bd","slug":"anupama-muskan-bamne-goodbye-to-the-serial-said-she-does-not-want-to-play-role-of-mother-know-her-statement-2023-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupama: मुस्कान ने धारावाहिक ‘अनुपमा’ को कहा अलविदा, बोलीं, नहीं निभाना चाहती मां का किरदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anupama: मुस्कान ने धारावाहिक ‘अनुपमा’ को कहा अलविदा, बोलीं, नहीं निभाना चाहती मां का किरदार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:12 PM IST
सार
टीवी के बहुचर्चित शो 'अनुपमा' में पाखी का किरदार निभा के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मुस्कान बामने ने शो को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए इसके पीछे का भी कारण बताया है।
विज्ञापन
1 of 6
मुस्कान बामने-अनुपमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी के बहुचर्चित शो 'अनुपमा' में पाखी का किरदार निभा के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मुस्कान बामने ने तीन साल बाद शो को अलविदा कह दिया है। अपनी शैतानियों से पूरे घर के नाक में दम करने वाली पाखी ने दर्शकों पर अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है। मुस्कान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।
2 of 6
मुस्कान बामने
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुस्कान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जैसे कि एक बीज जमीन की तह से जुड़कर जल वायु और प्रकाश के संरक्षण में रहकर अंकुरित होता है और धीरे धीरे एक दिन बहुउपयोगी विशाल वृक्ष बन जाता है, ठीक कुछ ऐसे ही मेरी भी स्थिति है। आज मैं जो भी हूं, आप सभी के सहयोग आशीर्वाद और प्यार के बदौलत ही इस अच्छे मुकाम पर हूं। अनुपमा सेट पर प्रथम दिन से लेकर आज तक आप सभी अग्रज स्टार कलाकारों के साथ स्वर्णिम यादें जुड़ी हुई है, हर पल हर समय बहुत कुछ आप सभी से सीखने को मिला है।”
3 of 6
मुस्कान बामने
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुस्कान से शो छोड़ने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया, "शो में मेकर्स एक ट्रैक दिखाना चाहते हैं, जिसमें मुझे एक मां का किरदार निभाना है। वे मेरा बच्चा दिखाना चाहते हैं जो आईवीएफ से पैदा होगा। लेकिन एक मां का किरदार निभाने के लिए मैं बहुत छोटी हूं। मैंने इसीलिए शो छोड़ने का फैसला किया। मैं और एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मैने देखा है कि जब कोई कलाकार ऐसी भूमिकाएं निभाता है तो भविष्य में ऐसे ही छोटे किरदार मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। मैं वो रिस्क नही लेना चाहती।"
मुस्कान बामने-अनुपमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुस्कान बामने तीन साल तक शो से जुड़े रहने के बाद शो को छोड़ रही हैं। हालांकि वह अपने आने वाले कल के लिए आशावान है। उन्होंने कहा, "मैं तीन साल तक अनुपमा का हिस्सा रही और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं इस अवसर का। इस शो के बदौलत ही मैंने घर घर अपनी पहचान बनाई। यहां मैने बहुत सीखा है और एक बेहतर अभिनेता के तौर पर उभरी हूं। मैं उम्मीद करती हूं की आगे भी मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूं।"
मुस्कान अब धारावाहिकों में मुख्य भूमिकाएं निभाना चाहती हैं। वह कहती हैं, "मैं मुख्य किरदार ही करना चाहती हूं क्योंकि तीन साल में जो नाम और पहचान मैने बनाई है उसे मैं जाया नहीं जाने देना चाहती। मैं उसकी सीढ़ी बना के आगे और ऊपर जाना चाहती हूं। अच्छे किरदार निभा के अपनी अभिनय को निखारना चाहती हूं। ओटीटी हो या फिल्म हो या टीवी हो जिससे भी मेरे कैरियर को गति मिले, मैं वो करने के लिए तैयार हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।