टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा ही लाइम लाइट में रहता है। इन दिनों इस शो के कुछ बैक स्टेज वीडियो काफी आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। शो में हर हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट आता रहता है। कपिल शर्मा और उनके शो का हिस्सा बने सभी कॉमेडियन और एक्टर इन गेस्ट के साथ काफी मस्ती करते हैं। ऐसे में अब शो से जुड़े बैक स्टेज वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गए हैं।
'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चंदू का फूटा दर्द, अर्चना पूरन सिंह से की कपिल शर्मा की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बीटीएस वीडियो (BTS Videos) को शो की जज अर्चना पूरन सिंह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती हैं। इन वीडियोज को अर्चना के फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में जो वीडियो साझा किया गया है इस वीडियो में शो में चंदू की भूमिका निभाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन चंदन प्रभाकर अर्चना के साथ अपना दर्द बयां कर रहे हैं।
इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह अचानक से ही लाउंज रूम में जाती हैं। वहां पहले से ही शो में चंदू बने चंदन प्रभाकर मौजूद रहते हैं और शीशे में देख रहे होते हैं। अर्चना चंदन का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं, 'चंदन तू क्या कर रहा है, लिपस्टिक देख रहा है अपनी...सुमोना के होंठ नहीं हैं तेरे। तू जो भी बने कपिल हमेशा तुझे भिखारी बना देता है।' अर्चना की इस बात को सुनकर चंदन भी अपना दुख अर्चना के साथ बांटते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
चंदन कहते हैं, 'पता नहीं उसने मुझे हमेशा से भिखारी देखा है, मैं अच्छे कपड़े भी डाल लूं ना तो वो कहता है कि किसके हैं ये कपड़े।' इस वीडियो को अर्चना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्चना ने लिखा है, 'चंदू पकड़ा गया। जब बीटीएस कैमरा पहुंचा लाउंज के अंदर तो चंदू क्या कर रहा था।' अर्चना पूरन सिंह का यह बीटीएस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह अक्सर ही शो के सेट से बीटीएस वीडियो (बिहाइंड द सीन वीडियो) साझा करती रहती हैं। इन वीडियोज को शो के फैन्स काफी पसंद करते हैं। फैन्स मांग करते हैं कि इस तरह के वीडियोज ज्यादा से ज्यादा अपलोड किए जाएं। इससे पहले अर्चना ने एक और वीडियो साझा किया था जिसमें दिखाया गया था कि द कपिल शर्मा शो किस तरह से शूट किया जाता है। इस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था।